ट्रक और कार की टक्कर में चालक की मौत

बेरमो (बोकारो) : ट्रक और कार की टक्कर में कार चालक की मौत हो गई. घटना पेटरवार थाना क्षेत्र के फुसरो-जैनामोड़ मुख्य मार्ग की है. बताया जाता है कि दामोदर हिन्दुस्तान पुल के समीप बुधवार की अहले सुबह विपरीत दिशा से ट्रक और कार में टक्कर हो गई. दुर्घटना में कार चालक अम्बेडकर कालोनी निवासी 40 वर्षीय छोटू कुमार की मौत हो गई.

दूसरी ओर दुर्घटना के बाद ट्रक को वहीं लगाकर चालक भाग गया. ट्रक खाली था, जबकि कार में भी सिर्फ चालक ही था. टक्कर इतना जबरदस्त था कि कार के परखच्चे उड़ गए. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं पुलिस ने कार और ट्रक को जब्त कर थाने ले गई.

रिपोर्ट : मनोज कुमार

Rupi Soren Untold Story: शिबू सोरेन के संघर्ष के पीछे रूपी...

Rupi Soren Untold Story, रांची: झारखंड आंदोलन की कहानी में दिशोम गुरु शिबू सोरेन का नाम प्रमुख नेताओं में लिया जाता है। महाजनी प्रथा...

Hemant Soren Emotional Message: मां रूपी सोरेन के निधन पर छलका...

Hemant Soren Emotional Message, रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन से सोरेन परिवार में शोक का माहौल है। मां के...

Maiya Samman Yojana Payment: दुर्गा पूजा से पहले 3.93 लाख महिलाओं...

Maiya Samman Yojana Payment, रांची: दुर्गा पूजा से पहले झारखंड सरकार ने रांची जिले की महिलाओं को मंईयां सम्मान योजना की सितंबर 2026 की...