नीतीश की प्रगति यात्रा आज पहुंचेगी वैशाली, देंगे कई योजनाओं की सौगात

वैशाली : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा के दौरान छह जनवरी को वैशाली के नगवां गांव पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारी परवान पर है। नगवां गांव से ही बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जिले को 318 करोड़ की योजना का सौगात देंगे। नगवां गांव में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पंचायत भवन, खेल मैदान, मनरेगा भवन और हाई स्कूल सहित अन्य का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री के प्रगति यात्रा को देखते हुए जिला प्रशासन ने चाक-चौबंद व्यवस्था किया है।

नगवां गांव की सूरत बदलने में जुटे अधिकारी

मुख्यमंत्री के आगवन को लेकर नगवां गांव को दुल्हन की तरह सजाया जाएगा। अधिकारी दिन-रात नगमा गांव में डेरा डाले हुए हैं। अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक इस गांव की सूरत बदलने में लगे हुए हैं। गांव में सड़क, बिजली और नल-जल योजना की सूरत बदल गई है। मुख्यमंत्री के आगमन से पहले तीन सालों से जो जर्जर सड़क था, उसकी भी प्रशासन में मरम्मत करवा दिया है। गांव के कई पुराने ट्रांसफार्मर को भी बिजली विभाग की टीम ने बदल दिया है। मुख्यमंत्री के आगवन से पूर्व नगवां गांव के वार्ड संख्या-2 और चार में विकास का रफ्तार तेज हो गई है। लगातार इस गांव में अधिकारियों की टीम कैंप कर रही है और घर-घर जाकर लोगों की समस्या सुन रही है।

यह भी देखें :

CM जीविका दीदी को भी देंगे सौगात

मुख्यमंत्री के आगमन से पहले सुरक्षा को लेकर भी पुख्ता इंतजाम किया जा रहा है। सड़क के चारों ओर बांस-बल्ले से बेरिकेडिंग की जा रही है। मुख्यमंत्री के आगमन से लोगों की उम्मीदें हिलोरे मारने लगी है। गांव के चारों ओर प्रशासन के द्वारा बोर्ड लगाए गए हैं। वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जीविका दीदी को एक पोखर भी सौगात के रूप में देंगे। जिसमें जीविका दीदी द्वारा मत्स्य पालन और बत्तख पालन किया जाएगा। जीविका के चार दीदी को 2.55 लाख रुपए का लोन उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं जल जीवन हरियाली अभियान के तहत गांव में बड़े पैमाने पर पौघरोपण किया जा रहा है।

यह भी पढ़े : प्रगति यात्रा के दौरान आज मुजफ्फरपुर में रहेंगे CM नीतीश, देंगे कई बड़ी सौगात

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...