सिवान के मैरवा पुलिस ने रामायण चौधरी को किया गिरफ्तार

सिवान: मैरवा थाना की पुलिस ने कॉपरेटिव बैंक के अध्यक्ष रामायण चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है. सूत्रों के मुताबिक शराब से लदे ट्रक को पुलिस ने बरामद किया. जिसके बाद संदेह के आधार पर रामायण चौधरी को आरोपी बनाया गया है. आरोप के आधार पर पुलिस ने रामायण चौधरी को गिरफ्तार कर संरक्षण में रखा है.

बताते चलें कि बिहार राज्य में पूर्ण रूप से शराबबंदी कानून लागू है. इस कानून को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सख्त हैं. साथ ही नियमित रूप से विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा करते हैं. बीते दिनों जहरीले शराब से बिहार में कई लोगों की मौत हुई थी. जिसके बाद शराब के मामले में नियमित रूप से छापेमारी की जा रही है. इन दिनों पुलिस प्रशासन शराबबंदी को लेकर काफी सख्त नजर आ रही है. इस संबंध में कई जिलों से कार्रवाई के दौरान शराब नष्ट करने, शराब लदे ट्रक को पकड़ने और शराब के व्यवसाय में लगे लोगों की गिरफ्तारी की खबरें आ रही हैं.

रिपोर्ट- विजय

India Mobile Congress 2026: बिहार ने दिखाई डिजिटल ताकत, IT Ecosystem...

India Mobile Congress 2026: नई दिल्ली में आयोजित इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में बिहार ने Centre-State Round Table Meeting में सक्रिय भागीदारी की। कार्यक्रम...

Sudha Assam Expansion: असम में बढ़ा सुधा का कारोबार, अब एक...

Sudha Assam Expansion, पटना: बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड (कॉम्फेड) ने अपने डेयरी ब्रांड सुधा की असम और पूर्वोत्तर राज्यों में बाजार पहुंच...

Patna Cinepolis Fine: ₹20 का पानी ₹50 में बेचना पड़ा भारी,...

Patna Cinepolis Fine: जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, पटना ने सिनेमा हॉल में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर की कथित अधिक कीमत वसूली के मामले में...