बिहार में चल रही है Scripted Film, तेजस्वी ने नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा…

पटना: पांच दिनों से आमरण अनशन पर बैठे प्रशांत किशोर को सोमवार की अहले सुबह पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। प्रशांत किशोर की गिरफ्तारी के बाद तेजस्वी यादव ने प्रशांत किशोर पर जम कर हमला बोल और कहा कि पूरी कहानी स्क्रिप्टेड है। यह कहानी लिखी गई है जिसमें एक डायरेक्टर और एक प्रोड्यूसर भी है। एक्टर के लिए एक वैनिटी वैन भी है। तेजस्वी ने कहा कि यह सब कौन और क्यों करवा रहा है यह सभी लोग जानते हैं। इस पूरे मामले में छात्र छात्राओं से कोई लेना देना नहीं है।

लोगों को एक फिल्म दिखाया जा रहा है और इस फिल्म के माध्यम से एक नैरेटिव सेट करने की कोशिश की जा रही है। सब लोग इन सभी बातों से अवगत हैं और इसपर ज्यादा कुछ कहने की जरूरत नहीं है। यह सब समझ रहे हैं कि ये सब नाटक कौन कर रहा है और कौन करवा रहा है। प्रशांत किशोर के जमानत लेने से मना करने के सवाल पर तेजस्वी यादव ने कहा कि यह पहली बार देखा गया है कि कोर्ट से किसी को जमानत मिल रही है और वह लेने से मना कर रहा है। इस मामले में हम कोई टीका टिप्पणी नहीं करेंगे।

उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर जिस तरह से पुलिस जिप्सी पर बाहर आ कर कोर्ट के आगे पत्रकारों से बात कर रहे थे इस से साफ है कि यह एक फिल्म की तरह स्क्रिप्टेड है। इस फिल्म में डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और एक्टर सब हैं, आप लग बस देखते रहिये। वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बयान कि आप लोग अंदाजा लगाते रहिये कि हम इधर जा रहे हैं उधर जा रहे हैं लेकिन हम कहीं नहीं जाने वाले हैं पर जवाब देते हुए तेजस्वी ने कहा कि नीतीश जी टायर्ड हैं और यह सरकार वह रिटायर्ड अधिकारियों के भरोसे चला रहे हैं।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कोई भी निर्णय लेने के लायक नहीं हैं वह हाईजैक हो गए हैं। पुलिस ने अपराधियों के सामने घुटने टेक दिए हैं। आज ही हमने 156 आपराधिक घटनाओं का लिस्ट जारी किया है, आज भी अपराधियों ने बड़ी घटनाओं को अंजाम दिया है लेकिन बिहार पुलिस घुटने टेके सब देख रही है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    Patna: मुझे पुलिसकर्मी ने थप्पड़ नहीं मारा, PK ने कहा ‘जारी रहेगा हमारा सत्याग्रह…’

पटना से महीप राज की रिपोर्ट

Scripted Film Scripted Film Scripted Film Scripted Film Scripted Film

Scripted Film

Saffrn

Trending News

संजय सरावगी ने कहा- 12 वर्षों में बदली भारत की तस्वीर...

पटना : भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण...

ISTE BNY नॉलेज इनहेंसमेंट प्रोग्राम 2026 का सफल आयोजन, देशभर के...

New Delhi: नई दिल्ली स्थित Indian Society for Technical Education (आईएसटीई) द्वारा प्रायोजित ‘ISTE BNY Knowledge Enhancement Program 2026’ के अंतर्गत आयोजित फैकल्टी डेवलपमेंट...

देश को हॉकी में स्वर्ण दिलाने वाली टीम में बिहार के...

पटना : हाल में जापान में आयोजित एशियन हॉकी टूर्नामेंट (अंडर-18) में भारत की टीम ने स्वर्ण पदक जीता है। इस विजयी टीम में...

मंत्री निशांत ने कहा- थैलेसीमिया पीड़ित 5 बच्चों का नया बैच...

पटना : बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने कहा कि राज्य सरकार प्रत्येक बच्चे को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए...

मुजफ्फरपुर अग्निकांड : गया में फायर विभाग की बड़ी कार्रवाई, 42...

गयाजी : मुजफ्फरपुर अग्निकांड के बाद बिहार अग्निशमन विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में है। गयाजी जिले में भी फायर सेफ्टी को लेकर विशेष...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img