झरिया नगरवासियों के लिए आफत बना नंगे बिजली तारों का जाल   

Jhariya– झरिया नगर क्षेत्र के वार्ड संख्या 4, बाट मोड़, लक्षमिनीया मोड़, कतरास मोड़, इंदिरा चौक, ऊपर कुल्ही, धर्मशाला रोड में बिजली के नंगे तारों के जाल से लोग डरे सहमें है. बिजली के नंगे तारों  के कारण शहर में अब तक कई मौतें हो चुकी है, लेकिन प्रशासन अपनी कुम्भकर्णी निंद जाग नहीं रहा.

बता दें कि छठ पर्व का कद्दू भात के दिन एक ही परिवार के 5 सदस्य नंगे तार की चेपट में आकर झुलस गए थें. इलाज के दौरान दो की मौत हो गई, जबकि अभी भी तीन की हालत नाजुक बताई जा रही है.

यहां यह भी बता दें कि जिस जगह यह दुर्घटना घटी उससे महज चन्द कदम की दूरी पर ही बिजली कार्यालय  है, जहां अभी भी बिजली काटने की मशीन बेकार पड़ी है. हर दुर्घटना के बाद इसे बदलने और बनवाने की बात की जाती है, लेकिन बाद में यह मामला ठंडा पर जाता है. इसके कारण यदि कोई दुर्घटना होती है तब बिजली काटने के लिए

जामाडोबा फोन करना पड़ता है.

रिपोर्ट- अनिल

 

 

PMAY-U 2.0 Bihar: ‘सबके लिए आवास’ की राह में बिहार की...

PMAY-U 2.0 Bihar: प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी (PMAY-U) 2.0 के क्रियान्वयन में बेहतर प्रदर्शन के लिए बिहार को दो प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया...

Giridih Tree Plantation: गिरिडीह में विद्यार्थियों संग नगर आयुक्त ने लगाए...

Giridih Tree Plantation: पांडेयडीह स्थित निजी विद्यालय में पर्यावरण संरक्षण को लेकर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राओं के...

Sasaram CM Samrat Choudhary Visit: सासाराम को जाम से मिलेगी राहत!...

Sasaram CM Samrat Choudhary Visit: बिहार के रोहतास जिले में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी...