रफीगंज में चलती बाइक में लगी अचानक आग, चालक कूदकर बचायी जान

औरंगाबाद : रफीगंज थाना क्षेत्र के कर्मा हाई स्कूल के समीप मंगलवार की संध्या करीब सात बजे के आसपास चलती बाइक में अचानक आग लग गई। आगलगी की घटना में बाइक जलकर पूरी तरह से खाक हो गया। चालक किसी तरह बाइक से कूदकर जान बचाई। मंगलवार की रात्रि करीब 10:30 बजे चंदौल गांव निवासी मुन्नी लाल यादव ने बताया कि मेरा पुत्र मंतोष कुमार अपनी बाइक के माध्यम से गांव से रफीगंज आ रहा था तभी कर्मा हाई स्कूल के समीप अचानक चलती बाइक में आग लग गई। घटना की जानकारी मिलते ही डायल 112 के पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तबतक पूरी बाइक जलकर राख हो गया। आग लगी की घटना के बाद आसपास हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़े : ठंड को देखते हुए DM ने लिया संज्ञान, दिए कई आवश्यक निर्देश

यह भी देखें :

धीरेंद्र पांडेय की रिपोर्ट

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में बदलेगी व्यवस्था,...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में मरीजों को सुलभ, त्वरित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने...

Bihar National Highway Projects: बिहार की NH परियोजनाओं की हाईलेवल समीक्षा,...

Bihar National Highway Projects: बिहार में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट यानी DPR की प्रगति को लेकर पथ निर्माण विभाग ने उच्चस्तरीय...

Bihar Durga Puja Security: पूजा पंडाल से विसर्जन जुलूस तक कड़ी...

Bihar Durga Puja Security: आगामी दुर्गा पूजा और दशहरा पर्व को देखते हुए बिहार में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने तैयारियां...