शराब पार्टी के दौरान दोस्तों ने दोस्त की हत्या दी

पूर्णिया : दोस्त की हत्या – पूर्णिया से एक बड़ी खबर सामने आई है जहां चार दोस्तों ने शराब पार्टी मनाने के बाद एक दोस्त को बेहरहमी से हत्या कर नदी किनारे फेंक दिया। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शतडोव घाट के समीप घटी है। वहीं घटना के बाद मृतक के परिजनों में चीख पुकार मच गया। हालांकि इस मामले में पुलिस ने दो हत्यारे आरोपी को गिरफ्तार किया है। जबकि एक आरोपी पुलिस के गिरफ्त से अभी भी बाहर है। मृतक छात्र की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेलोरी वार्ड नंबर-43 निवासी सुधीर यादव के पुत्र राहुल यादव के रूप में हुआ है।

दोस्त की हत्या :

घटना के बाबत मृतक राहुल के चाचा अनुज यादव ने बताया कि बीती रात राहुल के दोस्त आए और बुलेट से लेकर चले गए। इसके बाद शराब पार्टी मना कर उसे कमीज से गला घोटकर और पत्थर से सिर पर गहरा वार कर मार डाला। मौके पर मुफस्सिल थाना प्रभारी बृजेश कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस और एफएसएल की टीम पहुंची। जिन्होंने घटनास्थल से कई साक्ष्य इकट्ठा किया है। इस मामले में परिजनों के निशानदेही पर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया जीएमसीएच लाया है।

यह भी पढ़े : प्रेम-प्रसंग में कलयुगी मां ने अपनी दो सगी बेटी को उतारी मौत के घाट

यह भी देखें : 

श्याम मोहन की रिपोर्ट

Jharkhand Teacher Protest 2026: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर क्यों...

Jharkhand Teacher Protest 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर जहां राज्यभर के शिक्षक इस दिन को उत्साह के साथ मनाने की तैयारी में हैं, वहीं...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह में BJP कार्यकर्ताओं पर लाठी...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह के पचंबा थाना परिसर में BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठी चलाये जाने के आरोप को लेकर राजनीतिक...

Garhwa Tractor Theft Case: गढ़वा से चोरी हुआ ट्रैक्टर रोहतास में...

Garhwa Tractor Theft Case: जिले में ट्रैक्टर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी गया ट्रैक्टर रोहतास से बरामद कर लिया...