Dhanbad: जिला प्रशासन ने गुलाब फूल देकर पढ़ाया ट्रैफिक नियमों का पाठ

Dhanbad: राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत लोगों को यातायात नियमों की जानकारी व पालन करने के लिए जिला प्रशासन हर दिन जागरूकता कार्यक्रम चला रहा है। इस कड़ी में आज धनबाद के सिटी सेंटर के पास जागरूकता अभियान चलाकर बिना हेलमेट और बिना सीट बेल्ट लगाए वाहन चालकों को गुलाब फूल भेंट किया तथा माला पहनाकर ट्रैफिक नियमों का पाठ पढ़ाया।

अभियान का नेतृत्व जिला परिवहन पदाधिकारी एवं ट्रैफिक डीएसपी ने किया। करीब 1 घंटे तक चलाए गए अभियान में कई लोग नियम के प्रति जागरूक दिखे तो कई नियम का उल्लंघन करते हुए पाए गए। उलंघन करने वालों से अपील की गई कि नियमों का पालन जरूर करें।

Dhanbad: नियम के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

यातायात पुलिस उपाधीक्षक अरविंद सिंह और जिला परिवहन पदाधिकारी चंद्रिका प्रसाद द्विवेदी ने बताया कि सड़क सुरक्षा माह के तहत लोगों को जागरूक करने का अभियान चलाया जा रहा है, ताकि लगातार हो रही सड़क दुर्घटना पर अंकुश लगाया जा सके। उन्होंने बताया कि जागरूकता अभियान के बाद आगे नियमों की अनदेखी पर दंडात्मक कार्रवाई भी की जाएगी।

राजकुमार जायसवाल की रिपोर्ट

Bihar Taekwondo Competition: बिहार के खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन! ताइक्वांडो में...

Bihar Taekwondo Competition: बिहार के खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल विद्यालय बालक ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 15 पदक अपने...

Giridih Festival Traffic Plan: त्योहारों पर गिरिडीह में ट्रैफिक प्लान लागू,...

Giridih Festival Traffic Plan: आगामी पर्व-त्योहारों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए गिरिडीह जिला प्रशासन अलर्ट है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा,...

Muzaffarpur Mega Leather Cluster: बिहार बनेगा इंडस्ट्री हब! मुजफ्फरपुर में लेदर...

Muzaffarpur Mega Leather Cluster: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर प्रखंड स्थित महवल औद्योगिक क्षेत्र में मेगा लेदर,...