53वीं सीनियर महिला नेशनल हैंडबॉल चैंपियनशिप : सेमीफाइनल में भिड़ेंगे बिहार-दिल्ली व पंजाब-हरियाणा

पूर्णिया : रमेश विजयलक्ष्मी मेमोरियल स्टेडियम परोरा में चल रही 53वीं सीनियर महिला राष्ट्रीय हैंडबॉल चैंपियनशिप में सेमीफाइनल मुकाबले तय हो गए हैं। सेमीफाइनल में बिहार का मुकाबला दिल्ली से और पंजाब का हरियाणा से होगा। क्वार्टर फाइनल में पहुंची आठ टीमों के बीच हुए रोमांचक मुकाबलों के बाद चार टीमों ने सेमीफाइनल में प्रवेश करते हुए पदक पक्का कर लिया है। प्रतियोगिता के चौथे दिन घने कोहरे, हल्की बारिश और कड़ाके की ठंड के बावजूद देशभर से आई महिला खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। कठिन मौसम भी खिलाड़ियों के हौसले को नहीं तोड़ सका। आयोजक और तकनीकी अधिकारियों ने लीग और क्वार्टर फाइनल मुकाबलों को सफलतापूर्वक अंजाम तक पहुंचाया।

चौथे दिन खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के लिए हैंडबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद प्रदीप बालमुचू, महासचिव प्रीतपाल सिंह सलूजा, विद्यालय के सचिव सह आयोजन सचिव राजेश मिश्रा, बिहार हैंडबॉल संघ के महासचिव ब्रजकिशोर शर्मा, फेडरेशन के मुख्य प्रशिक्षक शिवाजी सर, फेडरेशन टेक्निकल कमिटी के चेयरमैन रमाशंकर शर्मा, कार्यालय प्रभारी महेश हुड्डा, कोषाध्यक्ष त्रिपुरारी प्रसाद, विद्यालय के निदेशक रंजीत पाल, पीआरओ राहुल शांडिल्य, और पूर्णिया जिला सचिव अजीत कुमार समेत अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।

Purnea Khel 1 22Scope News

क्वार्टर फाइनल के परिणाम

– पंजाब ने गुजरात को 34-6 के बड़े अंतर से हराया।
– बिहार ने चंडीगढ़ को 20-15 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
– दिल्ली ने मध्य प्रदेश को 41-25 से हराया।
– हरियाणा ने तेलंगाना को एकतरफा मुकाबले में 9-0 से हराकर सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया।

Purnea Khel 3 22Scope News

यह भी देखें :

आयोजन समिति की बेहतर व्यवस्था

आयोजन समिति ने खिलाड़ियों, तकनीकी अधिकारियों, कोच और टीम मैनेजरों के लिए आवास, भोजन और मनोरंजन की उत्कृष्ट व्यवस्था की है। प्रतियोगिता के दौरान देश के विभिन्न राज्यों से आई महिला खिलाड़ी बिहार के पारंपरिक व्यंजनों और लोक नृत्य-संगीत का आनंद लेकर काफी प्रसन्न नजर आईं। आयोजन की सफलता से यह साफ हो गया है कि बिहार राज्य अब राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन में भी अग्रणी भूमिका निभा रहा है।

यह भी पढ़े : राष्ट्रीय चैंपियनशिप में तीसरा स्थान हासिल करने के बाद गांव पहुंची कुमकुम, भव्य स्वागत

पूजा मिश्रा की रिपोर्ट

Samrat Choudhary Mahanavami Puja: महानवमी पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की...

Samrat Choudhary Mahanavami Puja: महानवमी के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राजधानी पटना में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। इस...

Bihar Durga Puja Cleanliness Campaign: दुर्गा पूजा पंडालों में स्वच्छता अभियान...

Bihar Durga Puja Cleanliness Campaign: बिहार में दुर्गा पूजा के दौरान पूजा पंडालों और आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने के लिए विशेष अभियान...

Bihar Amrit Bharat Special Train: दीपावली-छठ पर बिहार आने वालों को...

Bihar Amrit Bharat Special Train: दीपावली और छठ महापर्व पर घर लौटने की तैयारी कर रहे यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। यात्रियों...