खरमास के बाद Bihar में हो सकता है मंत्रिमंडल विस्तार

पटना : बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार की सूचना मिल रही है। 16 जनवरी यानी खरमास के बाद बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है। बीजेपी से चार और जदयू से दो मंत्री बनाए जा सकते हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कई मंत्री के विभागों में परिवर्तन भी हो सकता है। अभी मुख्यमंत्री सहित 30 कैबिनेट मंत्री हैं। छह मंत्री का पद अभी भी खाली है। इसके अनुसार, भाजपा को मंत्रिमंडल में चार जगह और मिलेगी। माना जा रहा है कि इस बार भारतीय जनता पार्टी पटना, तिरहुत और सारण प्रमंडल को तवज्जो देगी, क्योंकि तिरहुत प्रमंडल में भारतीय जनता पार्टी ने 26 सीट जीता है और छह सीट पर जदयू ने जीत दर्ज किया था।

नए चेहरे पर है फार्मूला

पिछले चुनाव में ऐसा ही कुछ हालात पटना प्रमंडल का भी देखने को मिला था। भाजपा और जदयू ने आठ और पांच सीट जीती थी। सारण प्रमंडल में भी भाजपा को सात सीट मिला हुआ है। वहीं, जदयू के दो प्रत्याशी पिछले विधानसभा चुनाव में जीत हासिल किया था। माना जा रहा है कि पटना तिरहुत और सारण प्रमंडल को भाजपा इस बार तवज्जो देगी और भाजपा के जो चार नए मंत्री बनेंगे। बता दें कि बिहार में नवंबर में 2025 का विधानसभा चुनाव भी होना है।

यह भी पढ़े : Patna College का आज 163वां स्थापना दिवस, राज्यपाल व सीएम करेंगे शिरकत

यह भी देखें :

महीप राज की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img