Bihar Heatwave Alert: भीषण गर्मी से निपटने की तैयारी तेज, सभी विभागों को ‘Alert Mode’ पर रहने का निर्देश

 बिहार में हीटवेव को लेकर सरकार अलर्ट, मुख्य सचिव ने सभी विभागों को तैयारी तेज करने के निर्देश दिए, पानी, स्वास्थ्य और बिजली पर खास फोकस


Bihar Heatwave Alert पटना: बिहार में संभावित भीषण गर्मी और लू को देखते हुए राज्य सरकार ने व्यापक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में 16 मार्च 2026 को आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में स्वास्थ्य, पीएचईडी, परिवहन, ऊर्जा, शिक्षा और नगर विकास समेत 10 विभागों को ‘अलर्ट मोड’ पर रहने का निर्देश दिया गया।

बैठक में आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से जानकारी दी कि अप्रैल के मध्य से मई-जून तक राज्य में हीटवेव की स्थिति बनने की संभावना है। इसे देखते हुए सभी विभागों को पूर्व निर्धारित एसओपी के तहत तत्काल तैयारी शुरू करने को कहा गया है।

Bihar Heatwave Alert: पानी और स्वास्थ्य व्यवस्था पर विशेष जोर

मुख्य सचिव ने निर्देश दिया कि बस स्टैंड, बाजार, चौराहों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर प्याऊ की व्यवस्था की जाए और जरूरत पड़ने पर पानी के टैंकर उपलब्ध कराए जाएं। सभी पेयजल पाइपलाइनों की मरम्मत सुनिश्चित करने के साथ टैंकरों की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने को कहा गया है।
स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया गया है कि अप्रैल शुरू होने से पहले सभी सिविल सर्जन और स्वास्थ्य केंद्र प्रभारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा करें। हर स्वास्थ्य केंद्र में ओआरएस की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए और लू से प्रभावित मरीजों के इलाज के लिए निर्धारित प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किया जाए।


Key Highlights:

  • अप्रैल से जून तक हीटवेव की आशंका, सरकार पूरी तरह सतर्क

  • सार्वजनिक जगहों पर प्याऊ और पानी टैंकर की व्यवस्था

  • सभी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में ORS उपलब्ध कराने का निर्देश

  • स्कूलों, मजदूरों और यात्रियों के लिए विशेष सुरक्षा इंतजाम

  • बिजली आपूर्ति और ढीले तारों की मरम्मत पर जोर


Bihar Heatwave Alert: बच्चों, मजदूरों और यात्रियों के लिए विशेष इंतजाम

बच्चों को गर्मी से बचाव के उपाय सिखाने और स्कूलों में ओआरएस उपलब्ध रखने के निर्देश दिए गए हैं। श्रम संसाधन विभाग को खुले में काम करने वाले मजदूरों के लिए पेयजल, छाया, आइस पैक और प्राथमिक उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है।
साथ ही सार्वजनिक परिवहन को लेकर भी निर्देश जारी किए गए हैं। लू के दौरान सुबह 11 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक बसों के संचालन को नियंत्रित करने, वाहनों में पेयजल और प्राथमिक उपचार किट रखने तथा बस स्टैंडों पर हैंडपंपों की मरम्मत कराने को कहा गया है।

Bihar Heatwave Alert: बिजली, जलस्तर और पशुओं के लिए भी योजना

गर्मी के दौरान 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने और ढीले तारों की मरम्मत कर आग की घटनाओं को रोकने के निर्देश दिए गए हैं। पीएचईडी को साप्ताहिक आधार पर जलस्तर की निगरानी करने और गिरावट होने पर तुरंत राहत पहुंचाने को कहा गया है।
इसके अलावा आंगनबाड़ी केंद्रों में पेयजल व्यवस्था, गर्भवती महिलाओं और नवजातों की विशेष देखभाल, तथा पशु-पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था और इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

Jio Smart Shop: ऑफलाइन दुकानों को मिलेगी ऑनलाइन कारोबार जैसी डिजिटल...

Jio Smart Shop: ग्राहक दुकान पर आता है, खरीदारी करता है और चला जाता है। इसके बाद उससे दोबारा संपर्क करना छोटे और स्थानीय...

Ramgarh Viral Video: साड़ी पहनकर 1600 मीटर दौड़ी महिला, संघर्ष जानकर...

Ramgarh Viral Video: जिले के दुलमी प्रखंड के सोसो गांव की रहने वाली 28 वर्षीय कविता देवी इन दिनों अपने संघर्ष और हौसले को...

Jharkhand Cabinet Meeting: झारखंड कैबिनेट की बैठक टली, MMDR एक्ट और...

Jharkhand Cabinet Meeting, रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में बुधवार, 7 अक्टूबर को होने वाली कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक स्थगित कर...