Advertisment

एचईसी को सात दिनों का अल्टीमेटम, बकाया बिजली बिल का भुगतान न करने पर होगी कटौती

रांची: एचईसी को झारखंड राज्य बिजली वितरण निगम से सात दिनों का अल्टीमेटम मिला है। कंपनी पर बिजली के मद में 245 करोड़ 56 लाख रुपए का बकाया हो गया है, जिसे निगम ने तुरंत चुकता करने को कहा है। निगम ने चेतावनी दी है कि अगर निर्धारित समय सीमा के भीतर यह राशि जमा नहीं की जाती, तो एचईसी की बिजली आपूर्ति काट दी जाएगी।

ज्ञात हो कि एचईसी प्रत्येक माह करीब चार करोड़ रुपए की बिजली का उपयोग करता है। पिछले वर्ष 11 जनवरी 2024 को भी वितरण निगम ने कंपनी को एक अल्टीमेटम दिया था और दो घंटे के लिए बिजली काट दी थी, जब कंपनी पर 180 करोड़ रुपए का बकाया था।

एचईसी के अधिकारियों का कहना है कि कंपनी में पिछले 24 महीनों से उत्पादन प्रभावित है और मशीनें व शाप बंद होने के कारण बिजली की खपत न्यूनतम हो गई है। इसके बावजूद, वितरण निगम ने एक साल में बिजली बिल के रूप में 65 करोड़ रुपए का बिल जारी किया है, जिसे कंपनी गंभीर मानती है। इस मुद्दे को लेकर एचईसी राज्य सरकार से बातचीत करने का विचार कर रही है।

Dalan Chalkari Village Development: जयराम महतो पहुंचे दलान चलकरी, राशन वितरण...

Dalan Chalkari Village Development: डुमरी ब्लॉक की छछंदो पंचायत में पारसनाथ की तलहटी में बसे डालन चलकारी गाँव में, बुनियादी सुविधाओं की लंबे समय से...

पलानवा थाना के ड्राइवर राजकुमार शर्मा की संदिग्ध मौत

रक्सौल : मोतिहारी जिले के पलानवा थाना में कार्यरत चालक राजकुमार शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत से पुलिस महकमे समेत पूरे इलाके...

सुगौली पहुंचे चंपारण रेंज के DIG, PI कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण,...

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले के सुगौली में मंगलवार को चंपारण रेंज के डीआईजी हर किशोर राय ने पुलिस निरीक्षक कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण...