एचईसी के कर्मियों ने पहले की ड्यूटी, फिर किया टूल डाउन

रांची: एचईसी में मंगलवार को भी अपनी-अपनी मांगों को लेकर स्थाई कर्मियों और अफसरों का प्रदर्शन जारी रहा। सुबह में स्थाई कर्मी प्लांट के अंदर गए और कुछ समय तक काम किया, इसके बाद टूल डाउन हड़ताल कर दी। कर्मियों का कहना था कि बार-बार के आश्वासन से तंग आ गए हैं।

वेतन नहीं मिलने से घर चलाना तक मुश्किल हो गया है। उधर, जूनियर अफसरों के सोमवार को हुए प्रदर्शन के कारण मंगलवार को एचईसी डायरेक्टर पर्सनल मनोज लकड़ा और डायरेक्टर प्रोजेक्शन एसडी सिंह दिल्ली चले गए। प्रदर्शन के दौरान अफसरों ने निदेशकों से कहा था कि जब कर्मियों के हित में एचईसी निदेशक कोई काम ही नहीं कर रहे हैं, एचईसी बंदी के कगार पर है।
एचईसी ऑफिसर्स एसोसिएशन ने आरोप लगाया है कि कर्मियों व अधिकारियों को 24 माह से वेतन नहीं देने के पीछे करोड़ों के कमीशन का खेल छिपा है। भेल कंपनी के कुछ गिरोह का एचईसी में सीधा हस्ताक्षेप है। इसका खामियाजा कर्मियों को भुगतना पड़ रहा है।

कर्मियों के वेतन भुगतान के बजाय कुछ पदाधिकारी वेंडर को पेमेंट देना चाहते हैं। इससे उन्हें करोड़ों का कमीशन मिलता है। एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेम शंकर पासवान ने कहा कि जबसे एचईसी में भेल के अधिकारी अतिरिक्त पदभार में आए हैं, तबसे कर्मियों के वेतनमान समेत अन्य सुविधाएं मिलने में विलंब हो रही हैं। पहले एक माह का विलंब होता था। यह स्थिति भेल पदाधिकारियों के कुप्रबंधन के कारण ही उत्पन्न हुई है।

Jharkhand News: झारखंड आंदोलनकारियों और परिजनों को मिलेगी पेंशन, सरकार ने...

झारखंड सरकार ने आंदोलनकारियों और उनके परिजनों की पेंशन व अन्य सुविधाओं के लिए 7.66 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। राशि डीबीटी के जरिए...

JTET 2026: झारखंड में 986 केंद्रों पर कल होगी शिक्षक पात्रता...

JTET 2026 परीक्षा 1 नवंबर को झारखंड के 986 केंद्रों पर आयोजित होगी। 5.65 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। रांची में 101 परीक्षा केंद्रों पर...

Hatia-LTT Special Train: दिवाली और छठ पर यात्रियों को राहत, हटिया-मुंबई...

दिवाली और छठ पूजा की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने हटिया-LTT पूजा स्पेशल ट्रेन का परिचालन दिसंबर 2026 तक बढ़ा दिया है। दोनों...