पटना: बीपीएससी परीक्षा का मामला एक बार फिर से तूल पकड़ने लगा है। एक तरफ जन सुराज पार्टी ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की है तो दूसरी तरफ पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने 12 जनवरी को बिहार बंद का आह्वान किया है। इसके साथ ही गर्दनीबाग में अभ्यर्थियों और छात्र संगठनों ने के बार फिर से आंदोलन का शंखनाद किया है। शनिवार को गर्दनीबाग में एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी ने प्रेस कांफ्रेंस किया और छात्र संगठनों से आंदोलन को समर्थन देने की अपील की।
वरुण चौधरी ने कहा कि बीपीएससी के विरोध में अब अभ्यर्थी शिक्षा सत्याग्रह के बैनर तले आंदोलन करेंगे। इसके साथ ही वरुण चौधरी धरनास्थल पर मौन व्रत पर बैठ गए। उन्होंने कहा कि बीपीएससी की परीक्षा में बड़े स्तर पर घोटाला हुआ है और इस घोटाले को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। बिहार में इन दिनों हर परीक्षा में पेपर लीक हो रहा है और पेपर लीक के मामले में बिहार अग्रणी राज्य बन गया है।
मामले में अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात करने की मांग की लेकिन मुख्यमंत्री ने समय नहीं दिया इस बात के लिए सीएम को माफ़ी मांगनी चाहिए। इस मामले को लेकर एनएसयूआई पूरे देश में आंदोलन करेगा और बिहार में भी आंदोलन की रणनीति बनाई जा रही है। इतना ही नहीं विभिन्न राजनीतिक दलों और छात्र संगठनों का समर्थन अभ्यर्थियों को प्राप्त है।
https://www.youtube.com/@22scopestate/videos
यह भी पढ़ें- SHO बना लुटेरा, व्यवसायी से 35 लाख रूपये लूटे, एसपी ने दबोचा…
पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट
NSUI NSUI NSUI
NSUI


















