Advertisment

Students के आंदोलन को किया गया हाईजैक, राजद प्रवक्ता ने नीतीश कुमार पर कहा…

पटना: बीपीएससी की 70वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा दुबारा लिए जाने की मांग के साथ आमरण अनशन पर बैठे प्रशांत किशोर को सोमवार की अहले सुबह पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। प्रशांत कुमार की गिरफ्तारी को लेकर राज्यसभा सांसद और राजद प्रवक्ता मनोज झा ने प्रशांत किशोर पर बीपीएससी अभ्यर्थियों के आंदोलन को हाईजैक करने का आरोप लगाया। मनोज झा ने कहा कि यह छात्रों का आंदोलन था। छात्रों के आंदोलन को राजनीतिक पार्टियां समर्थन जरुर देती है लेकिन उनके प्लेटफ़ॉर्म को हाईजैक नहीं करती है।

राजनीतिक पार्टियां छात्रों के समर्थन में सड़क से सदन तक आंदोलन जरुर करती हैं। वहीं राजद के साथ जाने के मामले में नीतीश कुमार के बार बार दुहराये जाने कि दो बार गलती हो गई अब गलती नहीं करेंगे के मामले पर मनोज झा ने कहा कि यह तो आप बताएँगे कि वे बार बार कह रहे हैं। वे कह नहीं रहे हैं बल्कि वे अपराधबोध में कहते हैं, नीतीश कुमार दुखी हो कर ऐसा कहते हैं।

ऐसा लगता है कि नीतीश कुमार को जबरदस्ती पपेट बनाया जा रहा है। प्रयागराज महाकुंभ वक्फ बोर्ड की जमीन पर आयोजित करने की बात पर मनोज झा ने कहा कि चाहे किसी भी धर्म के हों लेकिन उनके बौने सोच के कारण देश झुलस रहा है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    PK करते रहते हैं नौटंकी, पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने नीतीश कुमार पर कहा…

पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट

Students Students Students

Students

बिहार मत्स्य पालन विजन 2030: सीएम सम्राट चौधरी ने दी 8...

बिहार मत्स्य पालन विजन 2030 से बिहार बनेगा अग्रणी अंतर्देशीय मत्स्य राज्य, सीएम सम्राट चौधरी ने दिए निर्देश पटना : बिहार को देश का अग्रणी अंतर्देशीय...

अररिया रेल विकास: सांसद प्रदीप सिंह रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से...

अररिया रेल विकास: सांसद प्रदीप सिंह ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिलकर उठाईं सीमांचल की मांगें नई दिल्ली । अररिया और पूरे सीमांचल क्षेत्र...

Reliance Digital D.I.S.C.O. Sale 2026: ₹50 हजार की खरीद पर Dyson...

Reliance Digital D.I.S.C.O. Sale 2026, मुंबई: रिलायंस डिजिटल ने उन ग्राहकों के लिए D.I.S.C.O. (डिजिटल इंडिया सेल क्रेज़ी ऑफर्स) सेल शुरू की है जो...