Ramgarh Breaking : कुजू में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, एक अपराधी ढेर…

Ramgarh Breaking : रामगढ़ से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। जिले में पुलिस की एक अपराधियों के साथ मुठभेड़ की सूचना मिल रही है। रामगढ़ के कुजू में पुलिस की अपराधियों के साथ मुठभेड़ हुई है।

ीबग min 22Scope News

घटना के बाद दो जिलों की पुलिस मौके पर पहुंची है। पुलिस के वरीय अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं। मिली जानकारी के अनुसार चरही पुलिस ने एक अपराधी का एनकाउंटर किया है। अपराधी का नाम राहुल तुरी बताया जा रहा है।

Ramgarh Breaking : मौके पर पहुंची दो जिलों की पुलिस
Ramgarh Breaking : मौके पर पहुंची दो जिलों की पुलिस

Ramgarh Breaking : पुलिस एनकाउंटर में एक अपराधी ढेर

बताया जा रहा है कि दो दिन पूर्व विस्थापित नेता संतोष सिंह की हत्या हुई थी, इसमें आलोक गिरोह ने संतोष सिंह की हत्या की जिम्मेदारी ली थी। पुलिस ने सरगना आलोक को ही एनकाउंटर में मार गिराया है। मौके पर से पुलिस ने एक अपराधी को गिरफ्तार किया गया है जिसका नाम आकाश करमाली है।

र5ीब min 22Scope News

वहीं मौके से दो अपराधी भागने में सफल रहे हैं। इनके पास से एक झोला मोबाइल मिला है। यह मुठभेड़ कुजू थाना क्षेत्र के मुरपा में हुई है। हजारीबाग और रामगढ़ दोनों जिले के एसपी मौके पर मौजूद हैं। पुलिस के अन्य अधिकारी भी वहां मौजूद हैं।

रामगढ़ से जग्गी की रिपोर्ट—

Jamshedpur Congress Protest: जुगसलाई की बदहाल व्यवस्था पर कांग्रेस का प्रदर्शन,...

Jamshedpur Congress Protest: मंगलवार को जुगसलाई इलाके में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुनियादी नागरिक सुविधाओं की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया और नगर परिषद कार्यालय...

जूनियर डॉक्टरों के आंदोलन के बीच PMCH अस्पताल के सुपरिटेंडेंट ने...

पटना : राजधानी के पटना मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (PMCH) में जूनियर डॉक्टरों के आंदोलन के बीच अस्पताल के सुपरिटेंडेंट डॉ. राजीव कुमार सिंह...

विक्रमशिला सेतु पर 8 व 9 जुलाई की रात आवागमन बंद,...

भागलपुर : भागलपुरवासियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। विक्रमशिला सेतु पर आठ जुलाई और नौ जुलाई की रात 10 बजे से सुबह पांच बजे...