रेलवे ट्रैक पर युवक का कटा शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

Ramgarh: जिले के बरकाकाना–अरगड्डा रेलवे ट्रैक पर सोमवार सुबह एक युवक का कटा हुआ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। यह शव उरलुंग पुल के पास केबिन पोल संख्या 98/4A2A के समीप पड़ा मिला। घटना की सूचना पर आरपीएफ (RPF) बरकाकाना मौके पर पहुंची और शव को ट्रैक से हटाकर घुटवा ओपी पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रामगढ़ सदर अस्पताल भेज दिया है।

रेलवे ट्रैक पर शव बरामद – पुलिस ने शुरू की जांच :

मृत युवक की पहचान उदय उरांव (18 वर्ष), पिता संजय उरांव, निवासी अंबेडकर नगर, अरगड्डा झोपड़ी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उदय हाल ही में श्रमिक हाई स्कूल प्लस टू से 12वीं की परीक्षा पास कर आईटीआई की तैयारी कर रहा था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हर एंगल से जांच पड़ताल की जा रही है।

मां से मिलने ओरमांझी गया था मृतक :

घटना की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। मृतक की सौतेली मां सुनीता देवी ने बताया कि उदय शांत स्वभाव का लड़का था, जो अक्सर मोबाइल पर व्यस्त रहता था। कुछ दिनों पहले दुर्गा पूजा की सप्तमी को वह अपनी सगी मां सरस्वती देवी (गांव बेरबे, ओरमांझी) से मिलने गया था और लौटने के बाद घर नहीं आया था। घटना के बाद मृतक के घर में मातम का माहौल है।

रिपोर्ट: रविकांत

Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब;...

 Jio IPO को पहले दिन 100 मिनट में 100% सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब, 10 लाख से ज्यादा आवेदन और ₹30,213 करोड़...

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...