व्यवसायी लूट मामले का उद्भेदन, तीन आरोपी गिरफ्तार

Patna– पटना पुलिस ने चौक थाना अंतर्गत केशवराय गली के पास हुई लूटपाट की घटना का उद्भेदन करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इसके साथ ही लूट के पैसे को भी बरामद कर लिया है.

गौरतलब है कि 1 दिसंबर को अशोक राजपथ स्थित केशवराय गली के पास अपराधियों ने व्यवसायी विकास जलान के स्टाफ को घायल कर लाखों रुपए की लूट की थी. लूट के दौरान अपराधियों ने स्टाफ विजय आनंद उर्फ गोल्डी को गोली मार घायल कर दिया था. पुलिस ने टीम गठित कर मामले की जांच शुरु की थी. जिसके बाद पुलिस को सफलता मिली और पुलिस ने तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया. साथ ही लूटे के पैसे को भी बरामद कर लिया. गिरफ्तार अपराधियों के पास से दो देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है.

रिपोर्ट- रोबिन कुमार

 

Bokaro Hydra Accident: हाइड्रा की चपेट में आने से साइकिल सवार...

Bokaro Hydra Accident: चास थाना क्षेत्र के जोधाडीह मोड़ पर राष्ट्रीय उच्च पथ-32 पर हाइड्रा की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की...

 Crime News: भभुआ की सब्जी मंडी में चाकूबाजी, 24 वर्षीय युवक...

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ की सब्जी मंडी में चाकू मारकर 24 वर्षीय युवक की हत्या। परिजनों ने एकता चौक पर शव रखकर...

Parasnath News: पारसनाथ के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम,...

गिरिडीह के पारसनाथ स्थित जिख्वाबेड़ा जंगल में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 5 किलो का केन बम, कोडेक्स वायर और 38...