Jewelry Showroom में लूट मामले में दो महिला गिरफ्तार, लूट का सामान…

पटना: राजधानी पटना में आभूषण शोरूम में लूट कांड में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो महिला को गिरफ्तार किया है। महिलाओं के पास से पुलिस ने लूट का सामान भी बरामद किया है। मामले में सिटी एसपी शरथ आर एस ने बताया कि सगुना मोड़ पर स्थित जीवा ज्वेलर्स में बीते 31 जनवरी को 6 की संख्या में पहुंचे अपराधियों ने हथियार के बल पर लाखों रूपये मूल्य के जेवर लूट लिए थे।

लूट की घटना के बाद पुलिस ने एक टीम गठित कर छानबीन शुरू कर दी थी। पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान के आधार पर भोजपुर से दो महिलाओं को लूट के 31 पीस सोने एवं हीरा से कढाई किया जेवरात, एक मोटरसाइकिल, लूट के दौरान लुटेरों द्वारा पहना गया कपड़ा और जूता के साथ गिरफ्तार किया है।

2 15 22Scope News

गिरफ्तार महिलाओं की पहचान भोजपुर के अजीमाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत लटियरगंज की आरती कुमारी और सरिता देवी के रूप में की गई है। फ़िलहाल पुलिस गिरफ्तार दोनों महिलाओं से पूछताछ कर रही है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    Film Promotion के लिए पटना बना सॉफ्ट डेस्टिनेशन, विक्की कौशल ने ठेले पर चखा…

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट
Jewelry Showroom Jewelry Showroom Jewelry Showroom

Jewelry Showroom

Jamui Shooting Death Case: जमुई में प्रेमिका के सामने युवक ने...

Jamui Shooting Death Case: बिहार के जमुई शहर के कृष्णपट्टी मोहल्ले के वार्ड नंबर 12 में रविवार दोपहर एक युवक की गोली लगने से...

Jamui Girl Death News: बेटी की मौत के बाद शव कंधे...

Jamui Girl Death News: दुर्गा पूजा के उल्लास के बीच बिहार के जमुई जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। सिकंदरा थाना क्षेत्र...

Dobhi Drowning Incident: गया के डोभी में आहर में डूबने से...

Dobhi Drowning Incident, गया: बिहार के गया जिले के डोभी थाना क्षेत्र के मिस्त्रीटांड़ में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में गौतम कुमार और...