ED की टीम ने 100 करोड़ के घोटाला मामले में 5 को किया गिरफ्तार, बढ़ सकती है आलोक मेहता की भी परेशानी

पटना: वैशाली शहरी विकास कोआपरेटिव बैंक में 100 करोड़ रूपये के घोटाला के मामले में बीते दिनों ED ने पूर्व मंत्री आलोक मेहता और उनके रिश्तेदारों के 19 ठिकानों पर छापेमारी की थी। अब शनिवार को ईडी की टीम ने मामले में बैंक के सीईओ समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। ईडी की टीम ने वाराणसी में छापेमारी कर बैंक के सीईओ विपिन तिवारी को गिरफ्तार किया है जबकि गाजीपुर में छापेमारी कर उनके ससुर रामबाबू शांडिल्य को भी गिरफ्तार कर लिया है।

इसके साथ ही ईडी की टीम ने कोलकाता से संदीप सिंह और दिल्ली से नितिन मेहरा और पंकज तिवारी नाम के तीन व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। ईडी गिरफ्तार सभी लोगों से पूछताछ कर रही है। ईडी की टीम ने नितिन मेहरा, रामबाबू और पंकज को ईडी के विशेष कोर्ट में शनिवार को पेश भी किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया जबकि ईडी की टीम विपिन तिवारी और उनके ससुर से पूछताछ कर रही है।

बताया जा रहा है कि बैंक के सीईओ विपिन तिवारी के ससुर रामबाबू शांडिल्य पर गलत तरीके से 30 करोड़ रूपये का घोटाला करने का आरोप है। इसके साथ ही ईडी की टीम पूर्व मंत्री आलोक मेहता के कई रिश्तेदारों की गिरफ्तारी के लिए भी दबिश दे रही है जिसमें खास कर बैंक के वर्तमान अध्यक्ष संजीव की गिरफ्तारी के लिए टीम लगातार छापेमारी कर रही है।

बताया जा रहा है कि शुक्रवार को छापेमारी के दौरान ईडी की टीम ने जमीन से जुड़े करीब दो दर्जन कागजात, करीब एक दर्जन बैंक पासबुक, कोल्ड स्टोरेज और वेयरहाउस से जुड़े कागजात समेत अन्य कई कागजातों को जब्त किया था।

Our YouTube Channel

यह भी पढ़ें-    ‘One Nation One Election’ पर भाजपा ने आयोजित किया परिचर्चा, RJD पर बरसे दिलीप जायसवाल

ED ED ED ED ED

ED

Highlights

बोकारो एयरपोर्ट में आग लगने की अफवाह! जानिए धुएं और लपटों...

बोकारो: बुधवार को बोकारो एयरपोर्ट परिसर से धुआं और आग की लपटें उठती देख इलाके में आग लगने की चर्चा शुरू हो गई। दूर...

पश्चिमी सिंहभूम में जंगली हाथी के हमले में युवक गंभीर घायल,...

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर थाना क्षेत्र के रोंगो गांव में जंगली हाथी के हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो...

Bihar Health PPP Meeting: देश-विदेश के निवेशकों ने स्वास्थ्य मंत्री निशांत...

बिहार में पीपीपी मॉडल पर मेडिकल कॉलेज और अस्पतालों के संचालन को लेकर देश-विदेश के निवेशकों ने स्वास्थ्य मंत्री निशांत से मुलाकात की। स्वास्थ्य...