Road Accident: अनियंत्रित होकर बस 100 मीटर नीचे गिरी, पांच की मौत, 17 घायल

Road Accident: उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में भीषण सड़क हादसे की खबर मिल रही है। इसमें अभी तक पांच लोगों की मौत हो गई है, जबकि 17 लोग घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

बताया जा रहा है कि यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई और पहाड़ी से 100 मीटर नीचे गिर गई। इसमें चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी। इस हादसे (Road Accident) में लगभग 17 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

Road Accident: पौड़ी में चार की मौत

वहीं हादसे की सूचना मिलने पर पौड़ी गढ़वाल जिले के अधिकारी और पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हो गई। इस बीच स्थानीय लोग भी घायलों की मदद के लिए घटनास्थल पर पहुंचे। साथ ही राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की टीम भी रवाना हो गई है। बस में कुल 22 लोग सवार थे। बस पौड़ी से दहलचोरी जा रही थी। इस दौरान दुर्घटना का शिकार हो गई।

वहीं घटना की सूचना मिलते ही पौड़ी पुलिस और स्थानीय लोगों ने मौके पर बचाव अभियान चलाया और कुल 18 घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा। इस दौरान चार लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं घायलों में से एक की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। शवों के पोस्टमार्टम के लिए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...