जीविका दीदियों से जबरन ‘वोट की अपील’ का वीडियो वायरल, राजद का बीजेपी पर हमला

जीविका दीदियों से जबरन ‘वोट की अपील’ का वीडियो वायरल, राजद का बीजेपी पर हमला – सरकारी मंच को प्रचार मंच बनाने का लगाया आरोप

मोतिहारी : सोशल मीडिया पर चल रहे  वीडियो ने सियासी सरगर्मी तेज कर दी है। वीडियो मधुबन विधानसभा क्षेत्र का बताया जा रहा है, जहां जीविका दीदियों के बीच 10 हजार बांटने के बहाने बीजेपी-जदयू के पक्ष में वोट देने की हामी भरवायी जा रही है। इसको लेकर राजद ने सरकार के विरोध में मोर्चा खोल दिया है और सरकारी खर्चे से वोट बटोरने का आरोप लगाया है।

Goal 7 22Scope News

राजद का सत्ता पक्ष पर आरोप- सरकारी मंच से खुलेआम राजनीतिक प्रचार

असली विवाद की जड़ वह विडियों है जिसमें मंच से महिलाओं से अपील की जा रही है कि नीतीश और मोदी की सरकार आप सबको 10 हजार रुपए दे रही है, जिसको रिफंड नहीं करना है। ऐसे में आप लोग नीतीश और मोदी को वोट देंगे ना ? इस पर जीविका दीदियों से हाथ उठवा कर हामी भी भरवाई जा रही है। वीडियो वायरल होते ही राजद ने बीजेपी और जदयू पर सीधा हमला बोल दिया है। राजद के प्रदेश महासचिव ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह बेहद शर्मनाक है की सरकारी मंच पर सत्ता पक्ष के नेता खुलेआम राजनीतिक प्रचार कर रहे हैं। जीविका दीदियों से जबरन हाथ उठवाकर वोट दिलाने का नाटक हो रहा है।

सरकारी खर्च से वोट बटोरने का लगा आरोप

सरकार का पैसा खर्च कर बीजेपी-जदयू वोट बटोर रही है। ऐसे खर्च का हिसाब इन्हीं दलों से वसूला जाना चाहिए। फेनहारा प्रखंड के बीपीएम अंत कुमार ने सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने मना किया था, लेकिन जिला स्तर से जो गाइडलाइन आती है, उसी के आधार पर काम करना पड़ता है। अब यह मामला विपक्ष को सत्ता पर हमला बोलने का नया हथियार दे गया है। सवाल साफ है कि क्या सरकारी योजनाओं के नाम पर महिलाओं से वोट मांगना लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ नहीं है ?

ये भी पढ़े : प्रशांत का सम्राट पर बड़ा हमला, कहा- ‘शिल्पी गौतम हत्याकांड में थे अभियुक्त’

सोहराब आलम की रिपोर्ट

BIADA MD Navin Kumar: BIADA के नए MD नवीन कुमार ने...

BIADA MD Navin Kumar: बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार यानी BIADA को नया प्रबंध निदेशक मिल गया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी नवीन कुमार...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार भवन उपविधि-2026 का प्रारूप तैयार, अब...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार में शहरी क्षेत्रों के सुनियोजित विकास और भवन निर्माण से जुड़ी प्रक्रियाओं को आसान बनाने की दिशा में सरकार...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड को 22 हजार करोड़ के नुकसान का...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड में राजस्व संग्रह को लेकर वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने शुक्रवार को सरकार की स्थिति और आगामी लक्ष्य को लेकर...