Nawada Police ने 8 साइबर अपराधियों को दबोचा, बरामद हुए कई दस्तावेज

नवादा: नवादा की पुलिस जिले बढ़ रहे साइबर अपराध पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है। एक बार फिर पुलिस ने आठ साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने साइबर अपराधियों के पास से कई कागजात भी बरामद किया है। पुलिस ने साइबर अपराधियों के पास से फ्लिपकार्ट, बजाज फाइनेंस, धानी फाइनेंस समेत कई फाइनेंस कंपनी का फर्जी आईडी कार्ड के साथ कई फर्जी डॉक्यूमेंट भी बरामद किया है।

साइबर अपराधियों के पास से पुलिस ने फर्जी लोन अप्रूवल लैटर, लोन डिटेल्स का स्क्रीनशॉट के साथ ही कई लोगों का आधार कार्ड और पैन कार्ड भी बरामद किया है। गिरफ्तार साइबर अपराधियों ने पुलिस की पूछताछ में स्वीकार किया कि वे लोग ऑनलाइन खरीददारी करने वाले लोगों को प्रोडक्ट की डिलीवरी में तकनीकी खराबी होने का हवाला दे कर और लोन दिलवाने के नाम पर ठगी करते थे।

गिरफ्तार अपराधियों ने अपनी पहचान वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के अपसढ निवासी कारू कुमार, विकास कुमार, विनेश कुमार, पेंगरी निवासी सुमित कुमारी, काशीचक निवासी बिपिन कुमार, अकबरपुर थाना क्षेत्र के पैजुना गन निवासी राहुल कुमार, शेखपुरा जिला के शेखोपुरसराय निवासी अंकित कुमार, गया के बेलागंज निवासी पिंटू कुमार के रूप में बताया।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-     Beur Jail में चल रही छापेमारी, गड़बड़ी की सूचना पर की जा रही सघन जांच

नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट

Nawada Police Nawada Police Nawada Police

Nawada Police

महानवमी पर CM सम्राट चौधरी ने किया कन्या पूजन, बिहार की...

 बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी पर पटना स्थित लोकसेवक आवास में हवन-पूजन और कन्या पूजन किया। मां दुर्गा से प्रदेश की सुख-शांति...

JTET Exam 2026: झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए हर जिले...

 झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर हर जिले में कंट्रोल रूम और आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर जारी होंगे। डीसी परीक्षा नियंत्रक होंगे। प्रश्नपत्रों की सुरक्षा...

Jharkhand Weather Update: दुर्गापूजा में साफ रहेगा मौसम, रांची में 17...

 झारखंड में दुर्गापूजा के दौरान मौसम साफ रहने का अनुमान है। 19 से 24 अक्टूबर तक सुबह कोहरा रहेगा। रांची में न्यूनतम तापमान 17...