Kids Fun Fest में बच्चों के सर्वांगीण विकास पर बल, अभिभूत हुए अभिभावक

पूर्णिया: रविवार को पूर्णिया के जी डी गोयनका पब्लिक स्कूल पूर्णियां के प्रांगण में ‘Kids Fun Fest’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के ओपेरा हाउस में किया गया। कार्यक्रम के लिए ओपेरा हाउस को सुसज्जित किया गया था। सर्वप्रथम विद्यालय में आए अभिभावक और बच्चों का विद्यालय परिवार की तरफ से गर्मजोशी से स्वागत किया गया। मंच का संचालन विद्यालय की कक्षा आठवी की छात्राएं आशना थापा एवं पीहू बेंगानी द्वारा किया गया। तत्पश्चात विद्यालय के प्रधानाचार्य तरुण रुपानी ने अपने संभाषण में बच्चों को बीज का रूप दिया।

उन्होंने कहा कि अगर सही वातावरण दिया जाए तो किसी भी बीज को विकसित होने से नहीं रोका जा सकता। उन्होंने विद्यालय में आए अभिभावकों को भी गुणवत्ता परख शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित किया गया। इसी क्रम में विद्यालय के अकादमिक डीन मिहिर चक्रवर्ती ने अपने भाषण में अभिभावकों का स्वागत किया। उन्होंने यह भी कहा कि हमारा विद्यालय सीमांचल क्षेत्र के शिक्षा में सबसे उच्चतम स्थान पर है।

विद्यालय के सीनियर अकादमिक लीड संजय प्रसाद ने विद्यालय के लक्ष्यों एवं उपलब्धियों को अभिभावक के समक्ष रखा। उन्होंने विद्यालय के भविष्य की योजनाओं को भी साझा किया। उन्होंने बताया कि हमारा विद्यालय बच्चों के सर्वांगीण विकास पर पूर्ण जोर देता है। यहां बच्चों को शैक्षणिक शिक्षा के साथ-साथ शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक शिक्षा पर जोर दिया जाता है। इसी क्रम में अभिभावकों और बच्चों को मनोरंजक खेल को गतिविधि के रूप में खिलाया गया। मनोरंजक खेल के अंतर्गत बॉल एंड बकेट, बैलून बस्टिंग, पिरामिड मेकिंग और म्यूजिकल चेयर खेलों का आयोजन किया गया था।

2 25 22Scope News

इसी क्रम में आए अभिभावको एवं बच्चों के द्वारा विद्यालय परिसर एवं अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं का भी भ्रमण किया जो नवीन सुविधाओं से परिपूर्ण है। विद्यालय की व्यवस्था को देखकर कार्यक्रम में आए सभी अभिभावकगण प्रफुल्लित हो उठे। मनोरंजक गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने वाले बच्चों और अभिभावकों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

‘किड्स फन फेस्ट’ के अंतर्गत बॉल एंड बकेट में हर्षिता, शिवांशी और अर्चित बलून बस्टिंग में जन्मय मेहता, आदित्य आनंद और आरव पिरामिड मेकिंग में सम्राट सिंह, हर्षिता रानी और सृजन मेहता और म्यूजिकल चेयर में महिला प्रतिभागी प्रथम स्थान रानी, नीलम और पुरुष वर्ग में कुमार विकास पंकज को पुरस्कृत किया गया। आमंत्रित अभिभावकों और बच्चों के द्वारा आज के कार्यक्रम और स्कूल के बारे में अपने विचार, भावनाएँ और प्रतिक्रिया साझा किया गया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के अकादमिक डीन मिहिर चक्रवर्ती ने उपस्थित सभी का धन्यवाद ज्ञापन दिया।

यह भी पढ़ें-   Purnea में बहुजन एकता कार्यक्रम आयोजित

https://youtube.com/@22scopestate/videos

पूर्णिया से पूजा मिश्रा की रिपोर्ट

Kids Fun Fest Kids Fun Fest Kids Fun Fest Kids Fun Fest Kids Fun Fest

Kids Fun Fest

ONGC Free Eye Camp Bokaro: मुफ्त इलाज, चश्मा और ऑपरेशन… आखिर...

ONGC Free Eye Camp Bokaro: ONGC CBM एसेट, बोकारो ने अपनी कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) पहल के तहत अमलाबाद पंचायत सचिवालय में आंखों की मुफ्त...

Kundan Upadhyay Death News: बोकारो के समाजसेवी एवं MSME क्षेत्र के...

Kundan Upadhyay Death News: झारखंड स्मॉल टाइनी सर्विस बिज़नेस एंटरप्राइजेज़ एसोसिएशन के अध्यक्ष और समाजसेवी कुंदन उपाध्याय का लंबी बीमारी के बाद 16 जुलाई,...

Gumla Illegal Sand Transportation: गुमला में बालू माफियाओं पर बड़ा एक्शन!...

Gumla Illegal Sand Transportation: ज़िला प्रशासन ज़िले में अवैध रेत खनन और परिवहन को रोकने के लिए लगातार कार्रवाई कर रहा है। इस अभियान के...