Purnea College के संस्थापक की मनाई जाएगी जयंती, कार्यक्रम को लेकर की गई बैठक

पूर्णिया: आगामी 24 जनवरी को पूर्णिया कॉलेज के संस्थापक प्राचार्य पंडित जनार्दन प्रसाद झा द्विज की जयंती मनाने को लेकर कला भवन के सुधांशु सभागार में साहित्य विभाग की एक महत्वपूर्ण बैठक की गई। साहित्य विभाग की संयोजिका डॉक्टर निरुपमा राय की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। डॉ निरुपमा राय ने कहा कि इस जयंती में बच्चों को और नई पीढ़ी को कैसे जोड़ा जाए इस पर विचार विमर्श किया गया क्योंकि नई पीढ़ी अगर पुरानी पीढ़ी को नहीं जानती है तो इससे भविष्य के लिए साहित्य का क्षरण होता है।

इसमें कई विद्यालयों के प्रधानाचार्य ने सहमति जताई इसके अलावा कालेज के टीचर और बच्चों को भी जोड़ा जाएगा। हिंदी मैथिली उर्दू संस्कृत बांग्ला विषय के प्रोफेसर और संबंधित विभाग में पढ़ने वाले छात्रों को इससे जोड़ा जाएगा। इसके अलावा साहित्य विभाग द्वारा आगे जितनी भी जयंती मनाई जाएगी उसमें भी बच्चों को जोड़ा जाएगा ताकि वे अपने साहित्यिक विरासत को जान सके।

बैठक में निर्णय लिया गया कि आने वाले महीने में विभिन्न साहित्यिक विभूतियों के जयंती और पुण्यतिथि पर कार्यक्रम का आयोजन होगा। जिसमें बच्चों को भी शामिल किया जाएगा। बैठक में साहित्य विभाग का एक संयुक्त खाता स्टेट बैंक में खोले जाने पर भी सहमति बनी। विभिन्न बैंकों के हिंदी विभाग को भी साहित्य विभाग से जोड़ा जाएगा। इस बैठक में जयवर्धन सिंह, विजय कुमार श्रीवास्तव, संजय सिंह, डॉक्टर केके चौधरी, डॉ निशा प्रकाश, शल्या झा, किरण सिंह, उषा शरण सहित अन्य लोग मौजूद थे।

यह भी पढ़ें-   Kids Fun Fest में बच्चों के सर्वांगीण विकास पर बल, अभिभूत हुए अभिभावक

https://youtube.com/@22scopestate/videos

पूर्णिया से पूजा मिश्रा की रिपोर्ट

Purnea College Purnea College Purnea College

Purnea College

GK मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में...

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले के जीके मेमोरियल स्कूल ने शिक्षा के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए आईडीआईआरएफ इंडिपेंडेंट स्कूल...

पुलिस ने किया कोढ़ा गैंग का पर्दाफाश, चैन स्नैचिंग गिरोह का...

गयाजी : गया शहर में लगातार बढ़ रही चैन स्नैचिंग की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत...

इस्कॉन मंदिर व गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी में आयोजित भगवान श्री जगन्नाथ रथ...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज बुद्ध मार्ग स्थित इस्कॉन (अंतर्राष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ) मंदिर द्वारा आयोजित भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा कार्यक्रम...