Ranchi : झारखंड में मौसम का मिजाज फिर से बिगड़ चुका है। ठंडी हवाओं के झोंके ने हवा का रुख एक बार फिर बदल दिया है। कंपकंपाती हुई ठंड ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है। आलम ऐसा है कि राजधानी रांची के मैक्लुस्कीगंज का पारा तो 1 डिग्री तक पहुंच गया है।

Jharkhand Weather Today : 15 जनवरी के बाद मिलेगा ठंड से राहत
मौसम विभाग की माने तो फिलहाल 2-3 दिनों तक मौसम का मिजाज ऐसा ही रहने वाला है। 15 जनवरी के बाद मौसम साफ होने का आशंका जताई जा रही है। इस दौरान राज्य के कई हिस्सो में घना कोहरा देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही बादल छाए रहने की भी उम्मीद है।
मौसम विभाग के अनुसार 15 जनवारी के बाद कंपकंपाती हुई ठिठुरन के निजात मिलने के आसार हैं। अभी फिलहाल राज्य के कई जिलों का पारा 10 डिग्री से भी नीचे चला गया है। 15 के बाद धीरे-धीरे पारा ऊपर चढ़ने के संभावना है जिससे लोगो को ठंड से राहत मिलने वाली है।


















