पूर्णिया में BJP ने मनाया विवेकानंद की जयंती

पूर्णिया: पूर्णिया के बनभाग स्थित BJP के जिला कार्यालय में रविवार को स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के अवसर पर युवा दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन पार्टी के जिलाध्यक्ष मनोज सिंह की अध्यक्षता में हुआ, जिसमें जिले के कई प्रमुख नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से हुई। इसके पश्चात वक्ताओं ने विवेकानंद जी के विचारों और उनके आदर्शों पर अपने विचार साझा किए।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार दीपक ने युवाओं के जीवन में स्वामी विवेकानंद के योगदान और उनके प्रेरणादायक विचारों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी ने युवाओं को आत्मनिर्भर बनने और समाज की उन्नति में योगदान देने का संदेश दिया था। आज हमें उनके आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने की आवश्यकता है।

प्रो के के सिंह ने अपने संबोधन में स्वामी विवेकानंद के संदेशों को प्रासंगिक बताते हुए कहा कि युवा राष्ट्र का भविष्य हैं। यदि हम अपने युवाओं को सही दिशा और प्रेरणा देंगे, तो देश की प्रगति सुनिश्चित होगी। इस अवसर पर प्रफुल्ल रंजन वर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि विवेकानंद जी का जीवन युवाओं के लिए एक प्रेरणा स्रोत है। उन्होंने शिक्षा और आध्यात्मिकता के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का मार्ग दिखाया। राकेश कुमार ने स्वामी विवेकानंद के व्यावसायिक कौशल और उनके द्वारा दिए गए संदेशों की चर्चा की, जो आज के युवा उद्यमियों के लिए बेहद प्रेरणादायक हैं।

डॉ संजीव कुमार ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद का कहना था कि शक्ति, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता ही जीवन की सच्ची सफलता का आधार हैं। यदि आज का युवा उनके इन विचारों को अपनाता है, तो वह हर चुनौती का सामना कर सकता है। सदर विधायक विजय खेमका ने युवा दिवस के अवसर पर स्वामी विवेकानंद को नमन करते हुए कहा कि उनके विचार आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने युवाओं में आत्मविश्वास, अनुशासन और राष्ट्र सेवा की भावना जागृत की। उनका जीवन हमें यह सिखाता है कि कठिन परिश्रम और सकारात्मक सोच से हर लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।

विधायक खेमका ने युवाओं से आह्वान किया कि वे विवेकानंद के आदर्शों को अपनाकर समाज और देश के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने इस अवसर पर सभी को शुभकामनाएँ दीं। जिलाध्यक्ष मनोज सिंह ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि स्वामी विवेकानंद जी ने भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिकता को पूरे विश्व में पहचान दिलाई। उन्होंने युवाओं को उनके अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया। आज युवा दिवस के अवसर पर हमें उनके विचारों को आत्मसात करने की प्रतिज्ञा लेनी चाहिए, मंच का संचालन जिला महामंत्री संजीव सिंह ने किया।

उन्होंने स्वामी विवेकानंद के जीवन से जुड़े कई प्रेरणादायक प्रसंगों को साझा करते हुए कहा कि उनका व्यक्तित्व और उनके विचार आज भी हमें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं, कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और स्थानीय युवाओं ने भाग लिया। सभी ने स्वामी विवेकानंद के बताए गए मार्ग पर चलने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का संकल्प लिया कार्यक्रम मे मुख्य रूप से अरुण रॉय पुलक, तारा साह, अर्चना साह, संजय पोद्दार, रीना मल्लिक, अनुपम झा, मीनाक्षी सिन्हा, ज्ञानेंदु शेखर

संजय मिर्धा, पिंटू पांडेय, राजेश रंजन, सरिता रॉय, संगीता वर्मन, गुप्तेश कुमार, सचिन रॉय, परितोष भारती, अजीत सिन्हा, नूतन गुप्ता, सुदर्शन मिश्रा, सुमित सिंह, बबलू सहाय, चन्दन पासवान, विजय मांझी, रवि गुप्ता, सोनिका पाहुजा, रितेश सिंह, अभ्यम लाल, प्रकाश दास, सुजीत सिंह, मनोज सिंह, विनोद सिन्हा, जोनी एवं ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी सत्यम श्रीवास्तव ने दी।

यह भी पढ़ें-   Purnea College के संस्थापक की मनाई जाएगी जयंती, कार्यक्रम को लेकर की गई बैठक

https://youtube.com/@22scopestate/videos

पूर्णिया से पूजा मिश्रा की रिपोर्ट

BJP BJP BJP BJP BJP BJP BJP BJP

BJP

Ranchi PC PNDT Ultrasound Centres: रांची में अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर बढ़ेगी...

Ranchi PC PNDT Ultrasound Centres: झारखंड की राजधानी रांची में जिला सलाहकार समिति (PC & PNDT) की बैठक शनिवार को आयोजित की गई। बैठक...

Koderma Court Chief Justice Visit: कोडरमा पहुंचे झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य...

Koderma Court Chief Justice Visit: झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति महेश शरदचंद्र सोनक शनिवार को कोडरमा व्यवहार न्यायालय पहुंचे। यहां उन्होंने न्यायालय परिसर...

L Khiangte Bail Rejected: JPSC फर्जीवाड़ा मामले में एल खियांग्ते को...

L Khiangte Bail Rejected, रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की 14वीं परीक्षा में कथित फर्जीवाड़े से जुड़े मामले में गिरफ्तार आयोग के पूर्व...