CDS Bipin Rawat Death : 21 बाल ब्राह्मणों ने बिपिन रावत को दी श्रद्धांजलि, चित्र पर अर्पित किए पुष्प

पटना : तमिलनाडु के कन्नूर में बुधवार को हुए एमआई-17 हेलिकॉप्टर क्रैश में सीडीएस जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी डॉक्टर मधुलिका रावत सहित 11 अन्य रक्षा से जुड़े अधिकारियों की मौत हो गई. इस घटना के बाद पूरे देश में शोक की लहर है. इसी क्रम में गुरुवार को पटना में सीडीएस बिपिन रावत को श्रद्धांजलि दिया गया.

राजधानी पटना में लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के प्रदेश प्रवक्ता कृष्णा सिंह कल्लू के नेतृत्व में सीडीएस बिपिन रावत को श्रद्धांजलि दी गई. इस दौरान आचार्य अक्षय तिवारी के साथ 21 बाल ब्राह्मणों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी.

उन्होंने कहा कि जनरल बिपिन रावत और उनकी धर्मपत्नी मधुलिका रावत सहित अन्य अधिकारी अब हमारे बीच नहीं रहे. यह देश के लिये बहुत ही बड़ी क्षति है. ईश्वर सभी के आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार को इस दुःख की घड़ी में हिम्मत और ताकत दें.

रिपोर्ट : शक्ति

कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए कल दी जाएगी जांबाज पुलिस अधीक्षक रणधीर वर्मा को श्रद्धांजलि

India vs West Indies T20: रांची पहुंचे खिलाड़ियों को मिलेगा झारखंडी...

India vs West Indies T20, रांची: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 9 अक्टूबर को जेएससीए स्टेडियम में टी-20 मुकाबला खेला जाना है। मैच से...

Rupi Soren Last Rites: रूपी सोरेन की अंतिम यात्रा आज नेमरा...

Rupi Soren Last Rites, रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां और दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पत्नी रूपी सोरेन का अंतिम संस्कार उनके...

Rupi Soren Untold Story: शिबू सोरेन के संघर्ष के पीछे रूपी...

Rupi Soren Untold Story, रांची: झारखंड आंदोलन की कहानी में दिशोम गुरु शिबू सोरेन का नाम प्रमुख नेताओं में लिया जाता है। महाजनी प्रथा...