Advertisment

झारखंड कांग्रेस ने सीडीएस बिपिन रावत के निधन पर जताया शोक, प्रदेश कार्यालय में दी श्रद्धांजलि

रांची : देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत उनकी पत्नी मधुलिका रावत सहित 13 अन्य अधिकारियों की असमय मृत्यु पर प्रदेश कांग्रेस ने शोक जताया. प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में सीडीएस बिपिन रावत के तस्वीर पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा जिस तरह से यह घटना घटी इससे पूरा देश मर्माहत है. कांग्रेस सभी के परिजनों के साथ है जिनकी मृत्यु इस घटना में हुई. केंद्र सरकार को इस घटना की जांच करानी चाहिए.

बता दें कि आज बिपिन रावत और उनकी पत्नी के पार्थिव शरीर को मिलिट्री विमान से दिल्ली लाया जाएगा. मिली जानकारी के अनुसार कल यानी शुक्रवार को जनरल रावत के अंतिम दर्शन के लिए उनका शव उनके आवास पर रखा जाएगा. लोग सुबह 11 से 2 बजे तक रावत को अंतिम सलामी दे पाएंगे.

रिपोर्ट : प्रतीक सिंह

हर घर हर दरवाजे पर जाकर दिलवाएं कांग्रेस की सदस्यता-राजेश ठाकुर

धनबाद में भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन

Garhwa Driving License Camp: गढ़वा में घर के पास बना ड्राइविंग...

Garhwa Driving License Camp: शनिवार को गढ़वा के ज़िला परिवहन कार्यालय ने भंडरिया मुख्यालय स्थित पंचायत भवन में पंचायत-स्तर पर ड्राइविंग लाइसेंस (DL) कैंप का...

Jugsalai Sharab Dukaan Virodh: जुगसलाई में शराब दुकान को लेकर बवाल,...

Jugsalai Sharab Dukaan Virodh: जुगसलाई इलाके में स्थानीय लोगों ने मंदिर के सामने शराब की दुकान खोलने का विरोध किया है। उनका तर्क है कि...

Baghmara Bijli Vivad: बाघमारा में बिजली विवाद बना हिंसक, पथराव और...

Baghmara Bijli Vivad: ज़िले के बाघमारा ब्लॉक के बरोरा थाना क्षेत्र में बिजली सप्लाई बहाल करने को लेकर दो गांवों के लोगों के बीच हुआ...