जनरल बिपिन रावत के पार्थिव शरीर को लेकर आ रहा एक वाहन हुआ हादसे का शिकार

New Delhi-सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत पत्नी और 11 अन्य अफसरों के पार्थिव शरीर को वापस लेकर आ रही गाड़ियों का काफिला में से एक का हादसे का शिकार होने की खबर है.

Ravat Image 22Scope Newsबताया जा रहा है कि कोयंबटूर मेट्टापलयम के नजदीक बुर्लियार में यह हुआ हादसा. हादसे में किसी के जानमाल का नुकसान होने की कोई खबर नहीं है.

यहां बता दें कि बिपिन रावत, पत्नी मधुलिका रावत, ब्रिगेडियर एलएस लीडर एसएम वीएसएम,  हरिजन्दर सिंह, गुरुसेवक सिंह, जीतेन्द्र कुमार, लेफ्टिनेन्ट विवेक कुमार,बी.साई तेजा और एचएवी सत्यपाल समेत कुल 14  लोगों को लेकर दिल्ली से चला एमआई-सीरीज का हेलिकॉप्टर तमिलनाडु कुन्नर के घने जंगलों में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था.

यह काफी जंगली इलाका है. चारों ओर घने और लम्बे-लम्बे वृक्ष है. दुर्घटना काफी दर्दनाक थी. घटनास्थल पर चारों तरफ आग की लपटें उठती दिख रही थी. वायु सेना और स्थानीय पुलिस ने तुरंत ही बचाव अभियान चलाया लेकिन बिपिन रावत सहित कुल 13 लोगों की जिन्दगी नहीं बचाई जा सकी.

बिपिन रावत की मौत की खबरें आते ही पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई.  देश ने एक स्वर से घटना पर दुख जताया. प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, रक्षा मंत्री के साथ ही पूरा देश ने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की.

ईसीएल मुगमा एरिया में अवैध चाल में फंसी दो दर्जन जिन्दगी, अब तक पांच शव बाहर

India Mobile Congress 2026: बिहार ने दिखाई डिजिटल ताकत, IT Ecosystem...

India Mobile Congress 2026: नई दिल्ली में आयोजित इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में बिहार ने Centre-State Round Table Meeting में सक्रिय भागीदारी की। कार्यक्रम...

Sudha Assam Expansion: असम में बढ़ा सुधा का कारोबार, अब एक...

Sudha Assam Expansion, पटना: बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड (कॉम्फेड) ने अपने डेयरी ब्रांड सुधा की असम और पूर्वोत्तर राज्यों में बाजार पहुंच...

Patna Cinepolis Fine: ₹20 का पानी ₹50 में बेचना पड़ा भारी,...

Patna Cinepolis Fine: जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, पटना ने सिनेमा हॉल में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर की कथित अधिक कीमत वसूली के मामले में...