राजौरी में बारूदी सुरंग में विस्फोट, छह सैनिक घायल

Desk. जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में बारूदी सुरंग में विस्फोट होने से छह सैनिक घायल हो गए हैं। घटना सुबह 10.45 बजे नौशेरा सेक्टर में खंबा किले के पास हुई। इस दौरान गश्ती ड्यूटी पर तैनात जवानों में से एक के पैर बारूदी सुरंग पर पड़ने से बारूदी सुरंग में विस्फोट हो गया।

बारूदी सुरंग में विस्फोट से छह सैनिक घायल

वहीं घायल जवानों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। बता दें कि, घुसपैठ रोधी प्रणाली के हिस्से के रूप में नियंत्रण रेखा के पास आगे के इलाकों में बारूदी सुरंगें बिछाई जाती हैं। कभी-कभी भारी बारिश के कारण ये बारूदी सुरंगें विस्थापित हो जाती हैं, जिससे ऐसी दुर्घटनाएं होती हैं।

बता दें कि, 4 जनवरी को जम्मू-कश्मीर के बांदीपोर में सेना का एक ट्रक नियंत्रित होकर पहाड़ी से नीचे फिसल गया था। इसमें चार सैनिकों की मौत हो गई थी और तीन अन्य घायल हो गए थे।

JSSC CGL Paper Leak Case: पेपर लीक मामले में मुख्य आरोपी...

JSSC CGL पेपर लीक मामले में CID ने मुख्य आरोपियों में शामिल सुरेश राय को गिरफ्तार किया है। बोकारो स्थित घर पर 30 से...

Jharkhand Weather Update: झारखंड में 13 अक्टूबर तक बारिश और वज्रपात...

 झारखंड में 12 और 13 अक्टूबर को कई जिलों में हल्की बारिश, वज्रपात और 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की...

Patna Food Safety Raid: पटना के पिस्ता हाउस और पाइरेट्स ऑफ...

Patna Food Safety Raid: आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा विभाग ने 10 अक्टूबर 2026 को...