पारस के आवास पर दही-चूड़ा का आयोजन, नीतीश, लालू व मांझी को निमंत्रण, चिराग को नहीं

पटना : राजधानी पटना में राजनेताओं के घर मकर संक्रांति को लेकर दही-चूड़ा का आयोजन किया जा रहा है। 13 जनवरी को डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा, 14 जनवरी को राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और जदयू कार्यालय में दही-चूड़ा का आयोजन किया गया था। जबकि आज मंत्री नितिन नवीन और रालोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस के यहां आज यानी 15 जनवरी को दही-चूड़ा का आयोजन किया गया है।

आपको बता दें कि रालोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस के निजी आवास पर दही-चूड़ा भोज का आयोजन किया गया है। पार्टी की तरफ से सीएम नीतीश कुमार, दोनों डिप्टी सीएम राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी, राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल सहित कई लोगों को निमंत्रण दिया गया है। वहीं बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान भी पशुपति कुमार पारस के आवास पर पहुंचेंगे। बताया जा रहा है कि केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को निमंत्रण नहीं दिया गया है।

यह भी देखें :

बिहार में मकर संक्रांति के मौके पर राजनीति पर चढ़ा हुआ है। तमाम राजनीतिक दल दही-चूड़ा भोज के बहाने अपने पुराने साथियों से मिलकर गिले शिकवे खत्म कर रहे हैं। इसी दौरान आज पूर्व केंद्रीय मंत्री व राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति पारस के निजी आवास पर भी दही-चूरा का भोज का आयोजन किया गया है। ऐसे में कहा जा रहा है कि लालू प्रसाद यादव इस सियासी भोज में शामिल होंगे। वहीं तमाम मुद्दों पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस राज ने न्यूज 22स्कोप की टीम से खास बातचीत की।

यह भी पढ़े : Lalu के भोज में जाना चाहते हैं दिलीप जायसवाल, सीएम नीतीश को लेकर कहा…

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...