कटिहार : राष्ट्र प्रेमियों ने तिरंगा के सम्मान के लिए मुहिम छेड़ दिया है। संस्कृतिक संरक्षण परिषद ने कटिहार रेलवे स्टेशन परिसर में तिरंगा स्तंभ रहने के बावजूद उसमें पिछले 2 सालों से अब तक तिरंगा नहीं लगाए जाने पर कड़ी नाराजगी जतायी है।
दरअसल 2016 में ही देश के कई प्रमुख रेलवे स्टेशनों में तिरंगा ध्वज लगाए जाने की घोषणा हुआ था। साल 2018 में कटिहार स्टेशन परिसर में तिरंगा फहराया भी गया, लेकिन किसी कारणों से तिरंगा को उतार लिया गया। इसी को लेकर सांस्कृतिक संरक्षण परिषद ने 15 अगस्त को फिर से तिरंगा स्तंभ मे तिरंगा ध्वज लगाए जाने की मांग की।
अंतिम सफर पर जनरल बिपिन रावत, तिरंगा लेकर निकला हजारों हुजूम


















