नीतीश की प्रगति यात्रा का तीसरा चरण आज से शुरू, Khagaria से करेंगे शुरुआत

खगड़िया : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तीसरे चरण की प्रगति यात्रा का शुभारंभ गुरुवार यानी 16 जनवरी को खगड़िया जिले से होगा। तीसरे चरण में मुख्यमंत्री 29 जनवरी तक राज्य के नौ जिलों में प्रगति यात्रा करेंगे। इस दौरान वो जिलों के विभिन्न क्षेत्रों में जाएंगे। वहां विकास योजनाओं का जायजा लेंगे। साथ ही स्थानीय लोगों से बात कर उनकी राय भी जानेंगे। इसके पहले दो चरणों की अपनी यात्रा में मुख्यमंत्री 13 जिलों में गए। उनकी इस यात्रा की शुरुआत 23 दिसंबर को पश्चिम चंपारण से शुरू हुई थी। तीसरे चरण में वह खगड़िया के बाद 18 जनवरी को बेगूसराय जिले में यात्रा करेंगे। मुख्यमंत्री अपनी यात्रा के दौरान हर जिले में जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी कर रहे हैं।

5 रात मधेपुरा में करेंगे रात्रि विश्राम

मुख्यमंत्री नीतीश प्रगति यात्रा के तीसरे चरण में 20 जनवरी, 21 जनवरी, 22 जनवरी, 27 जनवरी और 28 जनवरी को मधेपुरा में रात्रि विश्राम करेंगे। राज्य मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग ने मुख्यमंत्री के संशोधित कार्यक्रम की जानकारी दी। इसके पहले मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान यहां रात्रि विश्राम नहीं करने की सूचना दी गई थी। मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा का तीसरा चरण 16 जनवरी से शुरू होने वाला है। सीएम नीतीश प्रगति यात्रा के तीसरे चरण में 20 जनवरी को सुपौल पहुंचेंगे। उनकी प्रगति यात्रा से जिले के विकास को गति मिलेगी। अत्याधुनिक टाउन हॉल और सुधा डेयरी के दुग्ध प्रसंस्करण भवन सह दुग्ध उत्पादक संयंत्र का उद्घाटन करेंगे।

यह भी देखें :

कई योजनाओं की रखेंगे आधाशिला

मुख्यमंत्री त्रिवेणीगंज और पिपरा में प्रस्तावित बायपास रोड का निरीक्षण करेंगे। इसके कई योजनाओं की आधारशिला रखेंगे। जिले की विकास को रफ्तार देने में ये योजनाएं मील का पत्थर साबित होंगी। शहरवासी के लिए 20 जनवरी का दिन बेहद खास होगा। डीएम कौशल कुमार ने बताया कि मिल्क हैंडलिंग क्षमता बढ़ने से नई समितियां खुलेंगे और किसान इससे जुड़ेंगे। इससे किसानों को कॉम्फैड की योजनाओं का सीधा लाभ मिलेगा। यही नहीं पांच नए प्रोडक्ट के बढ़ने से मानव बल की जरूरत होगी, इससे बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा।

यह भी पढ़े : प्रगति यात्रा के दौरान CM ने मधुबनी जिले को दी 1107 करोड़ रुपये की सौगात

Jharkhand Property Tax: एजेंसियां हटने के बाद नगर निकायों में टैक्स...

 झारखंड में राजस्व संग्रह एजेंसियों का करार खत्म होने के बाद प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली प्रभावित हुई...

JPSC Scam: 500 अभ्यर्थियों की नियुक्ति में फर्जीवाड़े के संकेत, CID...

 झारखंड JPSC परीक्षा धांधली मामले में CID करीब डेढ़ दर्जन सफल अभ्यर्थियों की Money Trail खंगाल रही है। जांच में 500 नियुक्तियों में फर्जीवाड़े...

CTET 2026: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद परीक्षा स्थगित, आवेदन...

 CBSE ने CTET 2026 के 22वें संस्करण को फिलहाल स्थगित कर दिया है। पात्र अभ्यर्थियों के लिए आवेदन विंडो 25 अगस्त से 1 सितंबर...