कुलपति शरद कुमार यादव ने संभाला पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय का अतिरिक्त प्रभार

पटना : आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय (AKU) के कुलपति शरद कुमार यादव ने आज पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय (PPU), पटना के कुलपति का अतिरिक्त प्रभार ग्रहण किया। इस मौके पर उन्होंने अपनी प्राथमिकताओं और भावी योजनाओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री के मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय को उन्नति की दिशा में आगे बढ़ाने का हरसंभव प्रयास करेंगे। कुलपति यादव ने विश्वास जताया कि उनकी प्राथमिकता छात्रों और प्रबंधन से जुड़ी समस्याओं का निदान करना होगा। उन्होंने कहा कि यह एक बड़ी जिम्मेदारी है, और कुलाधिपति द्वारा मुझ पर जो भरोसा जताया गया है, उसे पूरी तत्परता और ईमानदारी से निभाने की कोशिश करूंगा।

उन्होंने पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के कॉलेजों की ग्रेडिंग पर विशेष ध्यान देने की बात कही। उन्होंने कहा कि मेरी कोशिश होगी कि विश्वविद्यालय के उन कॉलेजों की ग्रेडिंग, जो पहले से अच्छी हैं, उन्हें और बेहतर बनाया जाए। वहीं, जिन कॉलेजों को अब तक ग्रेडिंग नहीं मिली है, उन्हें भी राष्ट्रीय स्तर की ग्रेड दिलाने का प्रयास किया जाएगा। शरद कुमार यादव ने विश्वविद्यालय की कार्यशैली को डिजिटल बनाने की बात कही।

उन्होंने कहा कि ई-फाइलिंग और डीजी लॉकर जैसी आधुनिक प्रणालियों को लागू करने का प्रयास करेंगे, ताकि प्रशासनिक प्रक्रियाएं अधिक पारदर्शी और सुगम हो सकें। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि शैक्षणिक सत्र नियमित रूप से चलेंगे और सभी प्रक्रियाओं को समय पर पूरा किया जाएगा। उन्होंने शिक्षा मंत्री के निर्देशों का पालन करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों के कॉलेजों को भी उन्नत बनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश होगी कि देहात के कॉलेजों को भी राष्ट्रीय स्तर का बनाया जाए।

यह भी देखें :

कुलपति शरद कुमार यादव ने संभाला पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय का अतिरिक्त प्रभार :

बता दें कि शरद कुमार यादव, वर्तमान में वे एकेयू के कुलपति के साथ-साथ राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) भारत सरकार के सदस्य भी हैं। इससे पहले उन्होंने गौ अनुसंधान संस्थान, उत्तर प्रदेश पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय, मथुरा के निदेशक और डीन जैसे महत्वपूर्ण पदों पर काम किया है। शरद कुमार यादव ने कहा कि वे छात्रों के भविष्य को बेहतर बनाने और विश्वविद्यालय को एक उन्नत शिक्षण संस्थान बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि उनकी प्राथमिकता संस्थान में अनुशासन और समन्वय बनाए रखना होगा। उन्होंने कहा कि दो विश्वविद्यालयों का कार्यभार संभालना एक बड़ी चुनौती है, लेकिन मेरी पूरी कोशिश होगी कि इस जिम्मेदारी को कुशलता से निभाऊं।

इससे पूर्व प्रति कुलपति प्रो. गणेश महतो एवं कुलसचिव प्रो. एनके झा ने नव नियुक्त कुलपति प्रो. शरद कुमार यादव को बुके देकर स्वागत किया। कुलसचिव प्रो. एनके झा ने प्रभार ग्रहण की प्रक्रिया को पूरा कराया। मौके पर डीएसडब्ल्यू प्रो. रिमझिम शील, परीक्षा नियंत्रक डाॅ. मनोज कुमार, वित्त पदाधिकारी देव प्रकाश, काॅलेज ऑफ कामर्स, आटर्स एंड साइंस प्राचार्य प्रो. इंद्रजीत राय, आरकेडी प्राचार्य डाॅ. जगन्नाथ गुप्ता, डीन प्रो. छाया सिन्हा, प्राचार्य डाॅ. अवधेश कुमार यादव, प्रो. मधु प्रभा, प्रो. सीता सिन्हा, प्रो. विवेकानंद सिंह, प्रो. पूनम, प्रो. गजेंद्र गडकर, डाॅ. आरके परमहंस और सीनेट सदस्य डॉ. अजय यादव आदि भी थे।

यह भी पढ़े : BPSC 70वीं री-परीक्षा मामले में हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, लंच के बाद आएगा फैसला

महीप राज की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Assam Politics Update: सत्ता परिवर्तन के संकेत, Tea Garden Workers के...

असम दौरे पर मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने चाय बागान श्रमिकों के मुद्दों को उठाया, कहा—जनता सत्ता परिवर्तन के मूड में।Assam Politics Update रांची:...

Bihar Startup Success Story: युवा उद्यमियों की उड़ान, Startup Bihar योजना...

 बिहार के युवा स्टार्टअप गौरस और सेवासिटी ने Startup Bihar योजना की मदद से बनाई पहचान, 50 हजार यूजर्स तक पहुंचा लोकल बिजनेस।Bihar Startup...

Patna Crossword Winners 2026: ACAD Quiz में बिहार के खिलाड़ियों का...

 पटना के छात्रों ने ACAD Crossword प्रतियोगिता 2026 में स्कूल और कॉलेज श्रेणी में पहला स्थान हासिल किया, देश-विदेश के प्रतिभागियों ने भी दर्ज...

Tejashwi Yadav Ranchi Visit: कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार...

 तेजस्वी यादव 5 अप्रैल को रांची में राजद नेताओं के साथ करेंगे अहम बैठक, संगठन विस्तार और रणनीति पर होगा मंथन।Tejashwi Yadav Ranchi Visit...

1 करोड़ का इनामी माओवादी Prashant Bose का RIMS में निधन,...

Ranchi: रांची से बड़ी खबर सामने आ रही है। कुख्यात प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के पोलित ब्यूरो सदस्य Prashant Bose (किशन दा) का...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img