मुख्यमंत्री ने मीठापुर में बिहार स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय व बिहार अभियंत्रण विश्वविद्यालय के निर्माणाधीन भवन का किया निरीक्षण

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज मीठापुर में बिहार स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय एवं बिहार अभियंत्रण विश्वविद्यालय के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री को विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की सचिव डॉ. प्रतिमा एस वर्मा ने बिहार अभियंत्रण विश्वविद्यालय और स्वास्थ्य विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह ने बिहार स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के भवन के निर्माण कार्य से संबंधित जानकारी दी।

छात्र व छात्राओं को उच्च स्तर की तकनीकी शिक्षा प्रदान करने हेतु बिहार स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय व बिहार अभियंत्रण विश्वविद्यालय की स्थापना की गई – CM

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार के छात्र एवं छात्राओं को उच्च स्तर की तकनीकी शिक्षा प्रदान करने हेतु बिहार स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय एवं बिहार अभियंत्रण विश्वविद्यालय की स्थापना की गई। उन्होंने कहा कि बिहार स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय एवं बिहार अभियंत्रण विश्वविद्यालय के निर्माणाधीन सभी संरचनाओं का निर्माण कार्य बेहतर ढंग से और तेजी से पूर्ण करें। मीठापुर के इस क्षेत्र में चंद्रगुप्त प्रबंधन संस्थान, आर्यभट्ट ज्ञान विश्वाविद्यालय, निफ्ट, चाणक्या लॉ यूनिवर्सिटी एवं मौलाना मजहरूल हक अरबी एवं फारसी विश्वविद्यालय जैसे प्रमुख शैक्षणिक संस्थान बनाये गए हैं। यह पूरा क्षेत्र काफी अच्छा हो गया है। इन दोनों विश्वविद्यालय का निर्माण कार्य पूर्ण होने से यह क्षेत्र और भी अच्छा दिखेगा।

CM Mithapur 1 22Scope News

नीतीश कुमार द्वारा 27 जुलाई 2022 को बिहार अभियंत्रण विश्वविद्यालय की स्थापना की गई

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा 27 जुलाई 2022 को बिहार अभियंत्रण विश्वविद्यालय की स्थापना की गई और इसके भवन के निर्माण हेतु मीठापुर, पटना में पांच एकड़ भूमि आवंटित की गई। मुख्य भवन चार मंजिल का होगा। इसका कुल निर्मित क्षेत्रफल 1,11,732 वर्गफीट है। इसके भूतल पर डीन कार्यालय, रजिस्ट्रार का कार्यालय, कैफेटेरिया एवं अन्य कार्यालय, प्रथम तल पर कुलपति कार्यालय, मीटिंग हॉल और मूल्यांकन केंद्र बनाया जा रहा है। द्वितीय तल पर कार्यालय कक्ष, मूल्यांकन केंद्र, भंडारगृह आदि तृतीय तल पर पांच अभिलेखागार, भंडारगृह आदि व चतुर्थ तल पर मूल्यांकन केंद्र एवं दो बड़े बहुउद्देशीय हॉल बनाया जा रहा है। साथ ही इस परिसर में एक अतिथि गृह का भी निर्माण किया जा रहा है, जिसमें आठ कमरे व चार सुइट रूम का निर्माण किया जाना है। यहां एक केयर टेकर आवास का भी निर्माण किया जा रहा है।

CM Mithapur 2 22Scope News

सात निश्चय-2 योजना के अंतर्गत स्थापित बिहार स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के नए भवन निर्माण कार्य किया जा रहा है

राज्य में गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा (मेडिकल एजुकेशन) उपलब्ध कराने के उद्देश्य से महत्वाकांक्षी योजना के रूप में सात निश्चय-2 योजना के अंतर्गत स्थापित बिहार स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के नए भवन निर्माण कार्य किया जा रहा है। भवन का कुल क्षेत्रफल 27567 वर्गमीटर है। परियोजना के दो भाग हैं प्रथम भाग मुख्य विश्वविद्यालय भवन, जिसका कुल क्षेत्रफल 12,645 वर्ग मीटर है, जिसके अंतर्गत प्रशासनिक सह शैक्षणिक भवन, परीक्षा कक्ष, औषधालय, बहुउद्देशीय मंच, प्रतीक्षालय कक्ष, सूचना केन्द्र, नामांकन शाखा, कुलाधिपति कक्ष, प्रशिक्षण सह स्थानन शाखा इत्यादि हैं और दूसरे भाग उपभवन, जिसका कुल क्षेत्रफल 14,922 वर्ग मीटर है, जिसके अंतर्गत कुलपति आवास, विश्वविद्यालय अतिथि गृह तथा बहुउद्देशीय सभागार की व्यवस्था की गई है।

CM Mithapur 3 1 22Scope News

CM नीतीश के साथ मंत्री के अलावा कई अधिकारी रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की सचिव डॉ. प्रतिमा एस वर्मा, स्वास्थ्य विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह, बिहार चिकित्सा सेवाएं एवं आधारभूत संरचना निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक नीलेश रामचंद्र देवरे, जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम, बिहार अभियंत्रण विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर डॉ. सुरेश कांत वर्मा, बिहार स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर डॉ. बिंदे कुमार सहित अन्य वरीय अधिकारी मौजूद थे।

CM Mithapur 4 22Scope News

यह भी पढ़े : गड्ढा दिखा, मोबाइल निकाला और शिकायत भेजी, अब सड़क की निगरानी करेगी जनता

Bihar Farmers Input Subsidy: बिहार में किसानों की बल्ले-बल्ले! मुख्यमंत्री ने...

Bihar Farmers Input Subsidy पटना: प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित किसानों को बड़ी राहत देते हुए, बिहार सरकार ने 'कृषि इनपुट सब्सिडी योजना' के तहत...

Pappu Yadav Attack on BJP: ‘ऑपरेशन लोटस’ को लेकर बीजेपी पर...

Pappu Yadav Attack on BJP: पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने राज्यसभा चुनाव के दौरान कथित 'ऑपरेशन लोटस' को लेकर भारतीय जनता पार्टी...

Bihar Vidhan Sabha: विधानसभा परिसर में विशेषाधिकार न्यायालय का शुभारंभ, शिकायतों...

Bihar Vidhan Sabha: बिहार विधानसभा परिसर में विधायकों, अधिकारियों और कर्मचारियों के विशेषाधिकारों से जुड़े मामलों को देखने के लिए एक 'विशेषाधिकार न्यायालय' (Privilege...