7.83 लाख परीक्षार्थी देंगे मैट्रिक व इंटर की परीक्षा

रांची: 7.83 लाख परीक्षार्थी देंगे मैट्रिक व इंटर की परीक्षा देगे इसको लेकर  झारखंड में इस वर्ष मैट्रिक और इंटर की परीक्षाओं के लिए 2100 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने परीक्षा निर्धारण की प्रक्रिया पूरी कर ली है। मैट्रिक के लिए 1305 और इंटर के लिए 795 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

परीक्षार्थियों की संख्या में इस वर्ष उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। मैट्रिक और इंटर दोनों को मिलाकर कुल 7,83,711 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। पिछले वर्ष 2024 की तुलना में, इस वर्ष मैट्रिक में 12,208 और इंटर में 5,267 परीक्षार्थियों की वृद्धि दर्ज की गई है।

वर्ष 2024 में मैट्रिक के लिए 4,21,678 और इंटर के लिए 3,44,842 परीक्षार्थियों ने आवेदन किया था। वहीं, वर्ष 2025 की परीक्षाओं के लिए मैट्रिक में 4,33,886 और इंटर में 3,49,825 परीक्षार्थियों ने आवेदन जमा किए हैं।

झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने सभी परीक्षा केंद्रों पर सुविधाओं और परीक्षा प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं।

Bihar MLC Election: तिरहुत शिक्षक-स्नातक सीटों पर NDA की जीत का...

Bihar MLC Election, मुजफ्फरपुर: बिहार में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भारतीय...

Jio Platforms IPO: जियो के आईपीओ पर ₹2.5 लाख करोड़ से...

Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स के प्रस्तावित आईपीओ को एंकर निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। कंपनी की ₹8,110 करोड़ की एंकर बुक के...

Gayaji Firing News: दुर्गा पूजा के बीच गयाजी में दारोगा के...

Gayaji Firing News: बिहार के गया जिले में दुर्गा पूजा के दौरान गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गई। मानपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र...