पुलिस मिली बड़ी कामयाबी, गन फैक्ट्री का खुलासा, अभिताभ सहित 4 गिरफ्तार

मोतिहारी : मोतिहारी पुलिस ने एक बहुत बड़ी कामयाबी हासिल की है। जिले में संचालित गन फैक्ट्री का उद्भेदन कर कर कार्य संलिप्त चार व्यक्तियों को गिरफ्तार कर सैकड़ों अर्धनिर्मित हथियार बरामद किया है। उक्त के संबंध में जिले के कप्तान स्वर्ण प्रभात ने वीडियो जारी कर सम्पूर्ण जानकारी साझा किया है।

भारी मात्रा में हथियार, कारतूस, कार्बाइन व अर्ध निर्मित हथियार बरामद

उन्होंने बताया है कि एक संगठित अपराध के विरुद्ध कारवाई की गई है। जिसमें गन फैक्ट्री में उपकरण, भारी मात्रा में हथियार, कारतूस, कार्बाइन और अर्ध निर्मित हथियार बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि अभिताभ कुमार शर्मा सहित अबतक चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें पंकज सिंह, राजेश्वर सिंह एवं नैयर आलम का नाम शामिल है। वहीं अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। उन्होंने यह बताया है कि पंकज सिंह पलनवा का निवासी है। पूर्व में भी हत्याकांड में जेल जा चुका है। अमिताभ शर्मा का भी आपराधिक इतिहास रहा है, जो सारण का निवासी है।

यह भी देखें :

नैयर आलम मास्टर ट्रेनर है जो मुंगेर का निवासी है

वहीं नैयर आलम मास्टर ट्रेनर है जो मुंगेर का निवासी है। वहीं राजेश्वर सिंह जो पलनवा का ही निवासी है। छापेमारी में रक्सौल के पुलिस उपाधीक्षक धीरेंद्र कुमार के नेतृत्व में पलनवा थानाध्यक्ष सीता केवट, रामगढ़वा थानाध्यक्ष अमरजीत कुमार, थानाध्यक्ष भेलाही शाहरुख, पूर्वी चंपारण जिला डीआईयू, डीआईयू मुंगेर और सारण जिला परसा के थानाध्यक्ष सुनील कुमार सहित भारी संख्या में पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल शामिल थे।

यह भी पढ़े : बंद अधनिर्मित घर में जोरदार धमाका, मची अफरा-तफरी…

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Nirsa Elevated Road Protest: एलिवेटेड रोड को लेकर निरसा में शक्ति...

Nirsa Elevated Road Protest: बुधवार को निरसा में एलिवेटेड रोड बनाने के मुद्दे पर राजनीतिक हलचल तेज हो गई। धनबाद के सांसद ढुलू महतो...

Chainpur CHC Negligence: गुमला के चैनपुर CHC की स्वास्थ्य सेवाएं कटघरे...

Chainpur CHC Negligence: गुमला ज़िले के चैनपुर कम्युनिटी हेल्थ सेंटर (CHC) में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर गंभीर सवाल उठाए गए हैं। 14 साल की शिवानी...

Jharkhand Cycle Distribution Scheme: सारठ में 291 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल,...

Jharkhand Cycle Distribution Scheme: झारखंड सरकार के कल्याण विभाग द्वारा चलाए जा रहे 'उन्नति का पहिया' (Wheel of Progress) कार्यक्रम के तहत, देवघर जिले...