Advertisment

Delhi Assembly Election: जदयू और लोजपा(रा) भी लड़ेगी चुनाव, इतनी सीटों पर बनी बात

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में इन दिनों विधानसभा चुनाव की गहमागहमी चल रही है। दिल्ली में विधानसभा चुनाव को लेकर आप, कांग्रेस समेत एनडीए पूरी तैयारी के साथ चुनाव में उतर रही है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में एनडीए खेमे में जदयू को भी एक सीट दी गई है। जदयू को दिल्ली का बुरारी विधानसभा सीट दिया गया है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में जदयू को सीट मिलते ही पार्टी ने अपने उम्मीदवार की भी घोषणा कर दी है। जदयू ने इस सीट पर शैलेन्द्र कुमार को प्रत्याशी बनाया है।

मामले की जानकारी देते हुए महासचिव अफाक आलम ने बताया कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में एनडीए की तरफ से एक सीट जदयू को मिली है। जदयू दिल्ली में बुरारी सीट पर अपना उम्मीदवार उतारेगी। अफाक आलम ने बताया कि इस सीट पर शैलेन्द्र कुमार को पार्टी की तरफ से उम्मीदवार बनाया गया है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव में दिल्ली के 68 सीटों पर भाजपा अपना उम्मीदवार उतारेगी जबकि अपने सहयोगी दल जदयू और लोजपा(रा) को एक एक सीट दी है। जदयू को जहां बुरारी सीट दी गई है तो लोजपा(रा) को एससी अरक्षित सीट देवली दी गई है। बता दें कि जदयू ने 2015 विधानसभा चुनाव में चार सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारा था जिसमें तीन सीटों पर जीत दर्ज की थी जबकि 2020 के विधानसभा चुनाव में दो सीटों पर जदयू ने चुनाव लड़ा था और दोनों ही सीट गंवानी पड़ी थी।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    Police अधिकारियों के खिलाफ पीके कोर्ट में दायर करेंगे क्रिमिनल रिट, कहा ‘किसी को…’

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Delhi Assembly Election Delhi Assembly Election Delhi Assembly Election

Delhi Assembly Election

Baba Baidyanath Helicopter Service: देवघर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए नई...

Baba Baidyanath Helicopter Service: 2026 में राज्य-स्तरीय श्रावणी मेले में आने वाले तीर्थयात्रियों के लिए एक नई और आकर्षक सुविधा शुरू की जा रही...

Saryu Rai Jamshedpur News: बिजली-नाली की शिकायतें सुनते ही एक्शन में...

Saryu Rai Jamshedpur News: जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने रविवार को भाटिया बस्ती, अशोक पथ मंदिर, मंदिर पथ और आसपास के कई इलाकों...

Goal Education Dhanbad NEET Success: 28 साल की सफलता का जश्न,...

Goal Education Dhanbad NEET Success: कॉम्पिटिटिव एग्ज़ाम की तैयारी कराने वाले प्रमुख कोचिंग संस्थान 'गोल एजुकेशन' ने रविवार को उत्साह और गरिमापूर्ण माहौल में अपनी...