BIG BREAKING : महिला दरोगा ने की आत्महत्या, सर्विस रिवाल्वर से खुद को मारी गोली

दरभंगा : इस वक्त का बड़ी खबर दरभंगा से आ रही है. विश्वविद्यालय थाना के श्यामा माई स्थित कैंपस में महिला दरोगा ने अपने क्वार्टर में आत्महत्या कर लिया. बता दें कि महिला प्रशिक्षु एसआई लक्ष्मी कुमारी ने अपनी सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली है. घटना की सूचना मिलते ही सिटी एसपी अशोक कुमार और डीएसपी कृष्ण नंदन कुमार मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुटे है.

बता दें कि विश्वविद्यालय थाना में पोस्टेड प्रशिक्षु एसआई लक्ष्मी ने अपने ही सर्विस रिवाल्वर से गोलीमार आत्महत्या कर ली. विश्वविद्यालय थाना के श्याम मंदिर परिसर में बने थाना आवास में लक्ष्मी रूम नंबर 3 में रहती थी. घटना गुरूवार की देर रात लगभग 12 से 2 के बीच की है. सुपौल जिले की रहने वाली लक्ष्मी दो हजार अट्ठारह की बैच में एसआई बनी थी. घटना की सूचना मिलते हैं सदर डीएसपी किस कृष्ण नंदन कुमार सिटी एसपी अशोक कुमार सहित कई थानों की पुलिस पहुंची. साथ ही परिजनों को भी सूचना दी गयी. लक्ष्मी के पिता भाई सभी मौके पर पहुंच चुके हैं. वहीं सिटी एसपी ने घटना के विषय में बताया कि अपनी सर्विस रिवाल्वर से लक्ष्मी ने गोली मार ली है. घटना की जांच की जा रही है अभी कारण स्पष्ट नहीं है.

रिपोर्ट : रवि झा

Navratri 2026: रांची में रविवार से शारदीय नवरात्र शुरू, जानें कलश...

 रांची में 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्र शुरू होंगे। जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त, पूजा तिथियां, विजयादशमी की तारीख और गुजराती समाज के...

Ranchi Crime News: पहाड़ी टोला में 40 लाख की चोरी, बेटी...

 रांची के पहाड़ी टोला में बंद घर से करीब 40 लाख रुपये के जेवर, नकदी और कीमती सामान चोरी। बेटी की शादी के लिए...

Hazaribagh Double Murder: दहेज के लिए राहुल-पूजा की हत्या, 6 दोषियों...

 हजारीबाग के इचाक दोहरे हत्याकांड में अदालत ने राहुल और पूजा की हत्या के मामले में छह दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।...