Breaking: संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से, 1 फरवरी को पेश होगा बजट

Desk. खबर राजधानी दिल्ली से है। संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से होगा। यह सत्र 4 अप्रैल तक चलेगा। 1 फरवरी को बजट पेश होगा। इसको लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है। पहले दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दोनों सदनों को संबोधित करेंगी।

संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से

जानकारी के अनुसार, संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से 4 अप्रैल तक चलेगा और केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को अपना लगातार आठवां बजट पेश करेंगी। सत्र 31 जनवरी को सुबह 11 बजे संसद के दोनों सदनों लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संबोधन के साथ शुरू होगा। इसके बाद आर्थिक सर्वे पेश किया जाएगा।

संसद के बजट सत्र को लेकर जारी आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है, “अठारहवीं लोकसभा का चौथा सत्र शुक्रवार, 31 जनवरी 2025 को शुरू होगा। सत्र शुक्रवार, 4 अप्रैल 2025 को समाप्त होने की संभावना है।”

बजट सत्र के पहले भाग में 31 जनवरी से 13 फरवरी तक कुल नौ बैठकें होंगी। इस चरण के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब देंगे, जबकि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पर चर्चा का जवाब देंगी।

Bokaro Hydra Accident: हाइड्रा की चपेट में आने से साइकिल सवार...

Bokaro Hydra Accident: चास थाना क्षेत्र के जोधाडीह मोड़ पर राष्ट्रीय उच्च पथ-32 पर हाइड्रा की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की...

 Crime News: भभुआ की सब्जी मंडी में चाकूबाजी, 24 वर्षीय युवक...

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ की सब्जी मंडी में चाकू मारकर 24 वर्षीय युवक की हत्या। परिजनों ने एकता चौक पर शव रखकर...

Parasnath News: पारसनाथ के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम,...

गिरिडीह के पारसनाथ स्थित जिख्वाबेड़ा जंगल में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 5 किलो का केन बम, कोडेक्स वायर और 38...