21वीं सदी का विकसित भारत का है बजट – विजय सिन्हा

पटना : लोकसभा का बजट सत्र आज यानी 31 जनवरी से शुरू हुआ। सुबह 11 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दोनों सदनों को संबोधित किया। इसके बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इकोनॉमिक सर्वे पेश करेंगी। कल यानी एक फरवरी यानी कि शनिवार को वित्त मंत्री मोदी 3.0 सरकार का पहला पूर्ण बजट पेश करेंगी। संसद का ये बजट सत्र चार अप्रैल तक चलेगा। इस बजट सत्र में सरकार कई अहम बिल पेश कर सकती है जिनमें वक्फ संशोधन बिल भी शामिल है।

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने आम बजट को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि एक फरवरी को पेश होने वाले आम बजट को लेकर कहा कि यह बजट 21वीं सदी का विकसित भारत का बजट है।‌ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा मां भारती के संतानों के हित में और गरीब महिलाओं के हितों को ध्यान में रखते हुए गरीब किसान युवाओं के हितों को लेकर यह बजट संसद में पेश होगा। विकसित भारत बनाने के संकल्प को सरकार करेगी।

यह भी देखें :

तेजस्वी यादव के द्वारा इस बार बिहार विधानसभा में ठोक के टिकट दी जाने के बयान पर उन्होंने कहा कि जो भ्रष्टाचार के मानसिकता से टिकट बेचने वाले लोग हैं।‌ वह लोग खुल करके पहले यह संकल्प ले जनता को विश्वास दिलाए कि भ्रष्टाचार अपराध से बिहार को मुक्त करेंगे। रोजगार और विकास पर चर्चा करेंगे तभी जनता विश्वास करेगी। यह लोग रोजगार और विकास के दुश्मन है अपराध और भ्रष्टाचार के पोषक हैं।

केंद्र सरकार बजट में बिहार के बारे जरूर ध्यान रखेगा – अशोक चौधरी

बिहार सरकार के ग्रामीण कार्य विकास मंत्री अशोक चौधरी ने एक फरवरी को पेश होने वाले आम बजट को लेकर कहा कि पिछली बार भी केंद्र सरकार का हम लोगों के ऊपर ध्यान था। हमारा जो विकास दर पूरे देश में सबसे ज्यादा है। ऐसे में हमें उम्मीद है कि सरकार का विशेष ध्यान हमारी ओर रहेगा।

Ashok 22Scope News
केंद्र सरकार बजट में बिहार के बारे जरूर ध्यान रखेगा – अशोक चौधरी

यह भी पढ़े : लोकसभा का बजट सत्र आज से होगा शुरू, राष्ट्रपति दोनों सदनों को करेंगी संबोधित

महीप राज की रिपोर्ट

लाल चींटी की चटनी क्यों खाते हैं झारखंड के आदिवासी? स्वाद...

रांची: झारखंड अपनी प्राकृतिक सुंदरता, जंगलों और समृद्ध आदिवासी संस्कृति के लिए देशभर में अलग पहचान रखता है। यहां के पारंपरिक खान-पान में भी...

Ranchi Transport News:रांची में 281 मालवाहक वाहन वर्षों से Tax बकायेदार,...

रांची में 281 मालवाहक वाहन 12 से 14 साल से रोड टैक्स नहीं दे रहे हैं। ऑडिट में खुलासा होने के बाद DTO ने...

Jharkhand Chamber Election: 13 सितंबर को 4,214 वोटर करेंगे मतदान, अपर...

 झारखंड चैंबर चुनाव 13 सितंबर को होगा। कुल 4,214 मतदाता मतदान करेंगे, जिसमें रांची के करीब 3,626 वोटर हैं। अपर बाजार में सबसे ज्यादा...