Advertisment

Payment नहीं करने की वजह से ऑर्डर रोकने का डर दिखा करते थे ठगी, पुलिस ने 11 को दबोचा…

नवादा: नवादा में साइबर अपराध का मामला लगातार बढ़ता जा रहा है। पुलिस भी साइबर अपराधियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई कर रही है। एक बार फिर नवादा में साइबर डीएसपी के नेतृत्व में टीम ने छापेमारी कर 11 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने साइबर अपराधियों के पास से 22 मोबाइल, 3 सिम कार्ड, 95 हजार रूपये नकद, नोट गिनने की एक मशीन और 54 पन्नों का एक डाटा शीट सहित कई अन्य सामान बरामद किया है।

बताया जा रहा है कि सभी गिरफ्तार साइबर अपराधी लोगों को विभिन्न फाइनेंस बैंक का नाम ले कर लोन देने के नाम पर ठगी करते थे। मामले की सूचना मिलने के बाद साइबर डीएसपी प्रिया ज्योति ने एक टीम गठित कर वारसलीगंज थाना क्षेत्र में छापेमारी की और 11 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। मामले की जानकारी देते हुए साइबर डीएसपी प्रिया ज्योति ने बताया कि गिरफ्तार साइबर अपराधियों की पहचान बिट्टू कुमार, लाल मुनि कुमार, संजीत कुमार, रितेश कुमार, रोशन कुमार, मुकेश कुमार, रिशु कुमार उर्फ़ गोलू, नीरज कुमार, सुराज कुमार, विकास कुमार उर्फ़ रोहित और गोपाल कुमार के रूप में की गई है।

सभी नवादा के वारसलीगंज थाना क्षेत्र के महरथ और अपसढ गांव के रहने वाले हैं। ये लोग अक्सर विभिन्न ऑनलाइन शौपिंग करने वाले ग्राहकों से संपर्क कर उन्हें कहते थे कि रूपये का भुगतान नहीं करने की वजह से उनका ऑर्डर रोक दिया गया है। सामानों की डिलीवरी के लिए ये लोग ग्राहकों को डरा कर पैसे की ठगी करते थे इसके साथ ही ये लोग लोगों को विभिन्न बैंक से लोन दिलाने के नाम पर भी लोगों से ठगी करते थे। फ़िलहाल पुलिस ने सभी साइबर अपराधियो को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-     पटना का कुख्यात चढ़ा STF के हत्थे, कई मामलों में पुलिस को थी तलाश

नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट

Payment Payment Payment Payment

Payment

JPSC-JSSC मामले में बाबूलाल मरांडी का बड़ा बयान, अधिकारियों की बर्खास्तगी...

JPSC-JSSC CBI Investigation: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) द्वारा आयोजित भर्ती परीक्षाओं को लेकर राज्य की राजनीति एक...

JPSC Exam Scam: धनबाद में CID की ताबड़तोड़ छापेमारी, JPSC जांच...

JPSC Exam Scam: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की परीक्षाओं में OMR शीट से जुड़ी कथित गड़बड़ियों और मुद्दों की जांच कर रही CID (क्रिमिनल...

Nita Ambani Commonwealth Games 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का जलवा,...

Nita Ambani Commonwealth Games 2026: रिलायंस फाउंडेशन की फाउंडर और चेयरपर्सन नीता एम. अंबानी ने ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय एथलीटों के...