Advertisment

नैक ने रांची विश्वविद्यालय सहित 19 संस्थानों के ग्रेडिंग रिजल्ट को किया स्थगित

रांची: नेशनल असेसमेंट एंड एक्रिडिएशन काउंसिल (नैक) ने रांची विश्वविद्यालय (एआईएसएचई कोड यू-0209) और एके सिंह कॉलेज जपला (एआईएसएचई कोड सी-42771) समेत देश के 19 संस्थानों के ग्रेडिंग परिणाम को अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया है। यह निर्णय नैक की 230वीं स्टैंडिंग कमेटी की बैठक के बाद लिया गया।

रांची विश्वविद्यालय की परफॉर्मेंस की सराहना तो की गई, लेकिन टीम के एक सदस्य, प्रो. अनिल कुमार महापात्रा, को लेकर उठे विवाद के कारण ग्रेडिंग परिणाम जारी नहीं किया गया। नैक टीम ने 5 से 7 दिसंबर 2024 के बीच रांची विश्वविद्यालय का दौरा कर अपनी रिपोर्ट स्टैंडिंग कमेटी को सौंप दी थी।

विवाद इस तथ्य से जुड़ा है कि प्रो. महापात्रा ने नैक को यह जानकारी नहीं दी कि उनका रांची विश्वविद्यालय से पिछले तीन वर्षों में कोई संबंध रहा है। वह एक शोधार्थी की पीएचडी परीक्षा में बाह्य परीक्षक के रूप में शामिल रहे थे। नैक प्रशासन ने प्रो. महापात्रा से स्थिति स्पष्ट करने के लिए जवाब मांगा है। उनके जवाब के आधार पर रांची विश्वविद्यालय के ग्रेडिंग पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

झारखंड के अन्य कॉलेजों के ग्रेडिंग परिणाम
नैक ने झारखंड के कई अन्य कॉलेजों का ग्रेडिंग परिणाम जारी कर दिया है:

  • बोकारो स्टील सिटी कॉलेज: सी ग्रेड (1.80 सीजीपीए)
  • महिला कॉलेज, गोड्डा: सी ग्रेड (1.91 सीजीपीए)
  • बीएन साहा डीएवी टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज, गिरिडीह: बी प्लस ग्रेड (2.52 सीजीपीए)
  • स्वामी विवेकानंद कॉलेज ऑफ एजुकेशन, घाटशिला: बी ग्रेड (2.16 सीजीपीए)
  • शमशुल हक मेमोरियल टीचर ट्रेनिंग कॉलेज, धनबाद: बी प्लस ग्रेड (2.57 सीजीपीए)

रांची विश्वविद्यालय की ग्रेडिंग पर फैसला नैक की अगली स्टैंडिंग कमेटी की बैठक में होने की संभावना है।

Koderma Raid: आतंकी Content शेयर करने के आरोप में छह हिरासत...

कोडरमा के सतगावां थाना क्षेत्र में पुलिस और जांच एजेंसियों की संयुक्त कार्रवाई। सोशल मीडिया पर कथित आतंकी सामग्री साझा करने के मामले में...

Ranchi Airport Update: तकनीकी खराबी और खराब मौसम से कई Flights...

रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर तकनीकी खराबी और खराब मौसम से कई उड़ानें प्रभावित रहीं। दिल्ली जाने वाली इंडिगो फ्लाइट से 155 यात्रियों...

RRB Exam 2026: रांची में रेलवे भर्ती बोर्ड की CBT परीक्षा...

रांची समेत कई शहरों में रेलवे भर्ती बोर्ड की लेवल 1 CBT परीक्षा शुरू। पहले दिन परीक्षा शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त रही, रांची में...