बिहार में Congress को देखना चाहते हैं मजबूत तो बार बार आइये, कांग्रेस कार्यालय में अखिलेश सिंह ने राहुल गांधी से की गुजारिश

पटना: लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज पटना में हैं। पटना के बापू सभागार में राहुल गांधी ने संविधान सुरक्षा सम्मेलन में शामिल हुए। अब राहुल गांधी सदाकत आश्रम स्थित कांग्रेस कार्यालय पहुंच गए हैं। राहुल गांधी कांग्रेस कार्यालय में नवनिर्मित दो भवनों का उद्घाटन किया इसके साथ ही वे कार्यकर्ताओं को भी संबोधित करेंगे।

राहुल गांधी के सदाकत आश्रम पहुंचने के बाद उनका स्वागत कांग्रेस के बिहार प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने किया। कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में राहुल गांधी आगामी विधानसभा चुनाव का शंखनाद भी करेंगे और कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान करेंगे। इस दौरान अखिलेश सिंह ने राहुल गांधी से कहा कि अगर आप बिहार में कांग्रेस को बढ़ता हुआ देखना चाहते हैं तो आपको बार बार बिहार आना पड़ेगा।

अखिलेश सिंह ने कहा कि कांग्रेस बिहार में 1990 के पहले बहुत ही मजबूत स्थिति में थी और उस स्थिति में वापस कांग्रेस को लाने के लिए राहुल गांधी को बार बार बिहार आना पड़ेगा। वहीं दूसरी तरफ राहुल गांधी के आगमन को लेकर पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव भी काफी उत्साहित नजर आ रहे थे और उन्होंने राहुल गांधी के स्वागत के लिए पटना में कई जगह पर पोस्टर भी लगाया था। कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भी पप्पू यादव के समर्थक पप्पू यादव और राहुल गांधी की तस्वीर लेकर पहुंचे लेकिन बताया जा रहा है कि पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव को मंच पर जगह नहीं दी गई।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    पटना में BJP and RSS पर हमलावर रहे राहुल गांधी, कहा ‘जातिय गणना चाहिए लेकिन बिहार वाला नहीं’

पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट

Congress Congress Congress Congress

Congress

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...

Simdega Brown Sugar Case: सिमडेगा में ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार...

झारखंड के सिमडेगा में पुलिस ने ब्राउन शुगर के कथित अवैध कारोबार का खुलासा करते हुए 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया। 8.3 ग्राम ब्राउन...