‘CM Tired, अधिकारी चला रहे हैं सरकार’, तेजस्वी ने कहा ‘नीतीश जी के आने के बाद ही बना संसार’

CM Tired

पटना: शनिवार को राजधानी पटना के एक निजी होटल में राष्ट्रीय जनता दल की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक की गई। कार्यकारिणी की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। राजद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को राष्ट्रीय अध्यक्ष के समकक्ष दायित्व सौपा गया साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री का चेहरा भी सर्वसम्मति से घोषित किया गया। तेजस्वी यादव ने इस दौरान बेगूसराय में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बयान को लेकर भी जम कर निशाना साधा।

5 को चुने जायेंगे राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष

तेजस्वी यादव ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि हमारी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई। बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा की गई। इसके साथ ही बैठक में खुला अधिवेशन की तिथि पर चर्चा की गई। इस दिन ही राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव किया जायेगा। खुला अधिवेशन 5 जुलाई को बापू सभागार में किया जायेगा। तेजस्वी ने कहा कि हमलोगों का विशेष बल है कि पार्टी को देश भर में कैसे मजबूत करें।

इस दौरान तेजस्वी ने राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत अन्य सभी अधिकारी और कार्यकर्ता को अपने ऊपर विश्वास जताने के लिए धन्यवाद कहा। तेजस्वी यादव ने दावा किया कि इस बार बिहार में राजद की सरकार हर हाल में बनेगी। तेजस्वी ने कहा कि हमारे पास जो विजन और ब्लूप्रिंट है उसके अनुसार हम कोशिश करेंगे कि बिहार पूरे देश में अव्वल हो। 24 जनवरी को राजद मधुबनी के फुलपरास में कर्पूरी ठाकुर की जयंती समारोह का आयोजन करेगी।

नीतीश जी के आने के बाद बना है संसार

तेजस्वी यादव ने प्रगति यात्रा के दौरान बेगूसराय में जीविका कार्यकर्ताओं से बात करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश के बयान पर भी हमला किया। उन्होंने कहा कि इस बयान की जितनी निंदा की जाये वह कम है। उन्होंने सीधे सीधे कहा है कि महिलाएं पहले कपड़ा नहीं पहनती थी। इससे बिहार समेत पूरे देश की महिला शर्मसार हुई हैं। तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर हमला करते हुए कहा कि नीतीश जी आप सबसे पहले अपनी पार्टी की महिला नेता से पूछिए कि आप पहले नंगी घुमती थी क्या, आपके कहने का क्या मतलब है।

नीतीश जी की महिला विधायक और महिला मंत्री को बताना चाहिए कि नीतीश जी क्या कहना चाहते हैं। यह एक बार नहीं है बल्कि नीतीश जी पहले भी कई बार इस तरह की बात कर चुके हैं। महिला पहले कपड़ा के साथ साथ स्वाभिमान भी पहनती थी। लगता है कि इनके आने के बाद ही संसार बना और जाने के बाद दुनिया खत्म हो जाएगी। हम बार बार कह रहे हैं कि मुख्यमंत्री टायर्ड हो गये हैं और सरकार रिटायर्ड अधिकारी चला रहे हैं। ये अब मुख्यमंत्री पद के काबिल नहीं रह गये हैं। वे पूरी तरह से थक चुके हैं।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    बिहार हो गया है Paper Leak का सेंटर, राहुल गांधी ने कहा ‘बिहार में….’

पटना से महीप राज की रिपोर्ट

CM Tired CM Tired CM Tired CM Tired v v

CM Tired

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img