फरियादी बन कर आए भाजपा कार्यकर्ता को विधायक पूर्णिमा सिंह के बॉडीगार्ड ने की धुलाई

Jhariya-झरिया विधायक पूर्णिमा सिंह के बॉडीगार्ड द्वारा आपके अधिकार, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम में पहुंचे फरियादी की पिटाई किए जाने की खबर आई है. बॉडीगार्ड द्वारा फरियादी की पिटाई से स्थानीय लोगों में तनाव है. आक्रोशित ग्रामीण धरने पर बैठ बॉडीगार्ड के विरुद्द कार्रवाई की मांग कर रहे है.

बता दें कि  हेमंत सरकार ने आम जनों की सुविधा और अपनी सरकार को जनता तक ले जाकर सीधे संवाद कायम करने के उद्देश्य से आपके अधिकार, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम की शुरुआत की है. इसी के तहत पाथरडीह, सुतुकडीह स्थित राजकीय मध्य विद्यालय में इस कार्यक्रम का  आयोजन किया गया था. लेकिन इस दौरान फरियादियों की भीड़ लग गई. सभी फरियादी अपनी-अपनी समस्या का समाधान पहले चाहते थें. इसी में से एक फरियादी भारतीय जनता पार्टी से सम्बद्ध रहे उपाध्यक्ष साधन महतो भी थें. साधन महतो अपने साथ ग्रामीणों को भी लेकर आये थें. इस भीड़ में उनकी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा था. इस बीच बॉडीगार्ड ने उनकी पिटाई कर दी.

बॉडीगार्ड से पिटाई किए जाने से आक्रोशित साधन महतो अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए.

साधन महतो का कहना है कि पूर्व पार्षद सुमित सुपकार के कहने पर अंचलाधिकारी के पास जाने से रोका गया, साथ ही झरिया विधायका के बॉडीगार्ड द्वारा पिटाई की गई.  जन समस्याओं का समाधान के लिए ही तो यह कैंप लगा था. अब इसमें आने वाले फरियादियों को ही रोका जा रहा है. फरियादियों की पिटाई की जा रही है. जब तक मेरे साथ न्याय नहीं हो जाता,  हम लोगों भूख हड़ताल पर  बैठे रहेंगे.

रिपोर्ट-अनिल मुंडा

प्रिंस खान ने दी मारने की धमकी

हेमंत सरकार पर प्रदीप वर्मा का बड़ा आरोप

 

 

Dhanbad Railway Job Scam: DRM कार्यालय का कर्मचारी बनकर युवाओं से...

Dhanbad Railway Job Scam: झारखंड के धनबाद ज़िले में रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी का एक बड़ा मामला सामने आया है।...

धनबाद: निरसा में चापापुर OCP की ब्लास्टिंग से धंसी सड़क, 80...

धनबाद: निरसा में चापापुर ओपन कास्ट प्रोजेक्ट (OCP) में लगातार हो रही ब्लास्टिंग के कारण गोपालगंज को बेनागोरिया से जोड़ने वाली ग्रामीण सड़क का...

चौपारण में दर्दनाक सड़क हादसा: अज्ञात ऑटो की टक्कर से बाइक...

हजारीबाग: चौपारण थाना क्षेत्र के सियारकोनी में NH-19 पर CM होटल के पास एक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौके पर...