Ranchi– सीडीएस जनरल बिपिन रावत सहित हेलीकॉप्टर दुर्धटना में जान गंवाने वाले सैनिकों की याद में भारतीय जनता युवा मोर्चा रांची,की ओर से वार मेमोरियल में बूटी मोड़ कैंडल मार्च और श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया.
इस अवसर पर भाजपा झारखंड प्रदेश महामंत्री बालमुकुंद सहाय ने कहा देश कभी भी सीडीएस बिपिन रावत को भूल नहीं सकेगा, सभी शहीद सैनिकों के प्रति हर भारतीय के मन में सम्मान है. हम अपने शहीद सैनिकों को अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं.
इस अवसर पर भाजपा, झारखंड प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ने कहा भारतीय सैनिकों की वीरता के किस्से पूरे विश्व में प्रसिद्ध है. जिससे हम सभी भारतीयों का सीना गर्व से चौड़ा होता है. सीडीएस बिपिन रावत सहित सभी शहीद सैनिक ने पूरी निष्ठा से मां भारती की सेवा की. हम इस दुखद घटना से काफी दुखी है. लेकिन अपने शहीद सैनिकों पर हमें गौरव है. हम लोग आज उनको याद कर अपना श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं.

इस अवसर पर भाजपा झारखंड प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू, भारतीय जनता युवा मोर्चा झारखंड प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी, मंत्री पूजा सिंह, भाजपा रांची महानगर उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह पटेल ,महामंत्री वरुण साहू, बलराम सिंह ,युवा मोर्चा रांची महानगर उपाध्यक्ष कुंदन कुमार ,रंजीत नाथ शाहदेव , अमन यादव, अमिताभ धीरज, सुरेश कुमार,महामंत्री सचिन साहू ,राहुल सिन्हा चंकी, कोषाध्यक्ष आनंद पांडे, अभिषेक चौधरी ,सोशल मीडिया प्रभारी सनोज सिंह, धर्मेन्द्र शुक्ला, आदर्श मलिक ,नितिन चौहान, प्रदीप सिंह, विवेक कुमार, अशोक गोप, अंकित सिंह, राजू पाण्डे, शुभम सिंह सुजीत कुमार गौरव गिरी आदि बड़ी संख्या में सैकड़ों युवा शामिल हुए.

















