Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो रेंज के आईजी दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे चतरा

चतरा : बोकारो प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक माइकल एस राज सोमवार को दो दिवसीय दौरे पर चतरा पहुंचे। चतरा आगमन पर उन्हें एसपी कार्यालय में गाड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद पुलिस अधीक्षक विकास कुमार पांडेय ने गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया।

आईजी एस माइकल राज निरीक्षण कार्यक्रम के तहत चतरा आए हुए हैं। पहले दिन उन्होंने एसपी कार्यालय व पुलिस लाइन का निरीक्षण किया। आईजी ने पुरे दिन एसपी कार्यालय के एक एक अभिलेखों का अवलोकन किया।

इसके बाद संध्या में पुलिस लाइन पहुंच कर यहां फाइलों का निरीक्षण कर रहे हैं। आईजी रात्रि विश्राम चतरा में ही करेंगे। मंगलवार को वह सदर थाना का निरीक्षण करेंगे। आईजी एसपी कार्यालय में 20-20 साल पुराने अभिलेखों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने एसपी कार्यालय का एकाउंट तथा क्राइम से संबंधित फाइलों का अवलोकन किया।

तथा आंकड़ों के संधारण में सुधार लाने का निर्देश दिया। लंबित मामलों से संबंधित रिकार्ड का भी आईजी ने अवलोकन करते हुए पुराने लंबित मामलों का निष्पादन करने का निर्देश दिया। पुलिस लाइन में भी आईजी ने एकाउंट, वाहन सहित विभिन्न कोषांगों के रिकार्ड को एक एक कर जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिया।

जानकारी के अनुसार आईजी चतरा जिला बनने के बाद से लेकर झारखंड अलग होने के समय तक के फाइलों का एक एक कर अवलोकन कर रहे हैं। इस दौरान जहां त्रुटि पाई जा रही है वहां सुधार का निर्देश दिया जा रहा है। आईजी के निरीक्षण के दौरान जिले के सभी वरिय पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।

Commercial Advertisment

आज का राशिफल और पंचांग 17 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 17 नवंबर 2026 (मंगलवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिव

Hazaribagh MLA News: ओडिशा टोल प्लाजा पर विधायक प्रदीप प्रसाद के...

Hazaribagh MLA Pradeep Prasad के नाम का बोर्ड लगी फॉर्च्यूनर ओडिशा के टोल प्लाजा पर विवाद में फंस गई। टोलकर्मियों से बहस का वीडियो...

Chhath Puja 2026: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने स्टीमर से किया पटना...

 बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने छठ महापर्व पर दानापुर के नासरीगंज घाट से गायघाट तक स्टीमर से भ्रमण किया। श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देकर...