Advertisment

Breaking : दो गुटो में हिंसक झड़प के बाद मौके पर पहुंचे बोकारो रेंज आईजी, निरीक्षण के साथ चलाया सर्च अभियान…

Breaking

Dhanbad : कल धनबाद के बाघमारा में प्रस्तावित आउटसोर्सिंग माईन्स हिलटॉप राइज कंपनी में संचालन को लेकर हुए दो गुटो में हिंसक झड़प के बाद आज बोकारो रेंज के आईजी एस माइकल राज घटनास्थल पर पहुंचे।

चबहग min 22Scope News

Breaking : निरीक्षण के साथ चलाया सर्च अभियान

इस दौरान उन्होंने क्षेत्र का निरीक्षण किया और सर्च अभियान चलाया। मौके पर डीआईजी सुरेंद्र झा, एसएसपी एच पी जनार्दन मौजूद रहे। इस दौरान कई थानों के पुलिस जवान भी मौके पर तैनात रहे।

रूबह min 22Scope News

जाने क्या था पूरा मामला

बताते चलें कि बाघमारा प्रस्तावित आउटसोर्सिंग माईन्स हिलटॉप राइज कंपनी में संचालन को लेकर और वर्चस्व कायम करने को लेकर दो गुटों में खूनी संघर्ष देखने को मिला। एक गुट इस कंपनी का विरोध कर रहा है तथा एक गुट इसके समर्थन में है। मामला धर्माबाँध ओपी अंतर्गत बाबुडीह बस्ती के समीप का बताया जा रहा है।

वु्ीब min 22Scope News

दोनों गुटो के झड़प में दोनों ही तरफ से जमकर दर्जनों बम और सैंकड़ो राउंड गोलियाँ चली है। इस दौरान उपद्रवियों ने दर्जनों दोपहिया को भी आग के हवाले किया है। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को समझाने का प्रयास की पर गोलियां चलती रही। इसी बीच बाघमारा एसडीपीओ सहित कई पुलिसकर्मियों के भी घायल होने की सूचना है।

 

JPSC Scam CID Arrest: रांची में सीआईडी की बड़ी कार्रवाई, JPSC...

JPSC Scam CID Arrest: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच कर रहे क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट (CID) ने मंगलवार को...

Sahibganj ASI Attack: साहिबगंज में ड्यूटी के दौरान एएसआई पर चाकू...

Sahibganj ASI Attack: झारखंड के साहिबगंज जिले से ड्यूटी पर तैनात एक पुलिस अधिकारी पर चाकू से हमले की घटना सामने आई है। कोटलपोखर...

Jharsuguda Cough Syrup Seizure: 1.2 करोड़ का प्रतिबंधित कफ सिरप जब्त,...

Jharsuguda Cough Syrup Seizure: प्रतिबंधित कोडीन-युक्त कफ सिरप की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई में, झारसुगुडा पुलिस ने ₹1.2 करोड़ से अधिक मूल्य की...